फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth and Congress workers burnt the effigy of the state government.

Udham Singh Nagar News: युवाओं और कांग्रेसियों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Wed, 24 Sep 2025 01:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 24 Sep 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Youth and Congress workers burnt the effigy of the state government.
खटीमा तहसील में पेपर लीक के विरुद्ध प्रदर्शन करते युवा।-खटीमा तहसील में पेपर लीक के विरुद्ध प्र
रुद्रपुर/खटीमा। स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर लीक मामले के विरोध में कांग्रेसियों और युवाओं ने रुद्रपुर और खटीमा में प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ता रुद्रपुर के डीडी चौक पर एकत्र हुए और सरकार का पुतला फूंका। वहां पर महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, महिला कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा, ममता रानी, योगेश चौहान, संदीप चीमा, चिराग कालरा, बाबू खान, निसार खान, सतीश कुमार थे। इधर, खटीमा में तहसील परिसर में प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम तुषार सैनी को सौंपकर दोबारा परीक्षा कराने की मांग की। विधायक भुवन कापड़ी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने खटीमा चौराहे पर प्रदेश सरकार और यूकेएसएसएससी (उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) का पुतला फूंका। वहां पर उमेश राठौर, रेखा सोनकर, जसविंदर बाजवा, नरेंद्र आर्या, विनोद चंद, मान सिंह, लक्ष्मण राणा, राजकिशोर सक्सेना, विशाल, नीरज, पंकज, अभिषेक, देवेंद्र कन्याल थे।
विज्ञापन


सितारगंज। स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक होने से आक्रोशित कांग्रेसियों ने मुख्य चौराहे पर सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही, उन्होंने सीएम से इस्तीफे की मांग की। वहां पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष सरताज अहमद, जिलानी अंसारी, नवतेज पाल सिंह, हरपाल सिंह, करन जंग, हसनैन मलिक, जगदीश सिंह महार, दिलबाग सिंह, हरप्रीत सिंह हैप्पी, अख्तियार पटौदी थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed