फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rudrapur Medical College gets five new doctors.

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को मिले पांच नए डॉक्टर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Rudrapur Medical College gets five new doctors.
रुद्रपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज को पांच नए फैकल्टी डॉक्टर मिल गए हैं। शासन स्तर से नियुक्त चार असिस्टेंट प्रोफेसर और एक सीनियर रेजिडेंट ने ज्वाइन कर लिया है। इससे लंबे समय से चल रही फैकल्टी की कमी कुछ हद तक दूर हुई है जिससे मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि डॉ. कौशल पांडे को एनेस्थीसिया विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ. सोनाली थॉमस को एनाटॉमी विभाग में, डॉ. कुणाल शर्मा को फार्माकोलॉजी और डॉ. दीपांकर नायल को सर्जरी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनाती मिली है। वहीं डॉ. मोहम्मद आमिर खान को जनरल मेडिसिन विभाग में सीनियर रेजिडेंट बनाया गया है।
विज्ञापन

--
ये होंगे फायदे
नए डॉक्टरों के आने से मेडिकल कॉलेज को कई स्तर पर लाभ होगा। एनेस्थीसिया और सर्जरी में फैकल्टी बढ़ने से ऑपरेशन की संख्या बढ़ेगी और जटिल ऑपरेशन भी संभव हो सकेंगे। जनरल मेडिसिन में सीनियर रेजिडेंट के आने से इमरजेंसी और वार्ड में मरीजों की देखभाल बेहतर होगी।एनाटॉमी और फार्माकोलॉजी में असिस्टेंट प्रोफेसर के आने से एमबीबीएस छात्रों की पढ़ाई सुचारू होगी और एनएमसी के मानकों को पूरा करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
फैकल्टी पूरी होने से पीजी सीटों की मान्यता और मरीजों को रेफर करने की समस्या में भी कमी आएगी। डॉक्टर मिलने से स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर होंगी। - डॉ. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed