फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Age has advanced, but amenities haven't... the elderly still have to stand in line.

Udham Singh Nagar News: उम्र बढ़ी, सहूलियतें नहीं... बुजुर्ग आज भी लाइन में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Age has advanced, but amenities haven't... the elderly still have to stand in line.
रुद्रपुर। शहर की आबादी के साथ बुजुर्गों की संख्या भी बढ़ी है लेकिन उनके लिए सुविधाएं नहीं बढ़ सकीं। सरकारी अस्पताल, बस और सरकारी दफ्तरों में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को घंटों लाइन लगानी पड़ रही है। जिला अस्पताल में बुजुर्गों के लिए अलग काउंटर बना है लेकिन वह भी अक्सर बंद रहता है।
विज्ञापन

ओपीडी, दवा और जांच के लिए सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। व्हीलचेयर और स्ट्रेचर खिंचने तक वाला कोई नहीं है। रोडवेज में आरक्षित सीटों पर कब्जा रहता है। कोतवाली-चौकियों में सीनियर सिटिजन हेल्प डेस्क है पर रजिस्ट्रेशन बहुत कम हुए हैं। ऊधमसिंह नगर जिले में पेंशन में केवाईसी और जीवित प्रमाण पत्र की वजह से करीब 400 बुजुर्गों की पेंशन महीनों से अटकी है।
विज्ञापन

---
बेटे दिल्ली रहते हैं। पेंशन के लिए तीन बार तहसील के चक्कर लगा चुका। बैंक में कोई फॉर्म भरने वाला नहीं मिलता। तीन महीने से पेंशन नहीं आई। -रामलाल, 72 वर्ष, गल्ला मंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अस्पताल में सुबह तीन बजे से लाइन लगाती हूं। बुजुर्गों का काउंटर बंद रहता है। दवा लेने के लिए दो मंजिल सीढ़ी चढ़नी पड़ती है। घुटनों में दर्द है लेकिन मजबूरी में जाना पड़ता है। -शांति देवी, 68 वर्ष, ट्रांजिट कैंप
--
बस में बुजुर्गों की सीट पर जवान बैठ जाते हैं। ऑटो वाले 20 रुपये की जगह 50 रुपये मांगते हैं। उम्र अधिक होने के कारण घर से निकलने से पहले डर लगने लगता है। -हरपाल सिंह, 75 वर्ष, काशीपुर रोड
--
आयुष्मान कार्ड बनवाने गई तो ऑनलाइन कराने को कहा। मुझे कंप्यूटर नहीं आता। बेटी को छुट्टी लेकर आना पड़ा। सरकार कहती है सब ऑनलाइन पर हम जैसे बुजुर्ग जाएं तो कहां जाएं। -सुमित्रा रावत, 70 वर्ष, आवास विकास

--
कोट
बुजुर्गों के लिए सरकारी कार्यालयों में अलग काउंटर की व्यवस्था रहती है। अस्पताल और अन्य संस्थानों में भी इसी तरह की सुविधाएं दी जाती हैं। कहीं इसकी अनदेखी हो रही होगी तो जांच के बाद दुरुस्त कराया जाएगा। पेंशन प्रकरण की भी जांच की जाएगी। -पंकज उपाध्याय, एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed