{"_id":"6abd667768de82e7ca0b7ac5","slug":"nine-thousand-doesnt-cut-it-nothing-less-than-twenty-four-thousand-will-do-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-147821-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं
विज्ञापन
रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24 हजार मानदेय देने की मांग की। एडीएम कौस्तुभ मिश्रा के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा।
मंगलवार को आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले जिलेभर के कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचीं। वहां नारेबाजी करने के बाद धरना दिया। जिलाध्यक्ष रुक्मणि धामक्ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से अपनी मांगों एवं समस्याओं के लिए सरकार और विभाग से समाधान की गुहार लगा रही हैं लेकिन उनकी लगातार उपेक्षा की जा रही है। 2024 में गठित मानदेय वृद्धि कमेटी का निर्णय भी अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य और एसआईआर तक सभी कार्य कराए जा रहे हैं। बावजद इसके उनका मानदेय नहीं बढ़ रहा है। वहां मंजू गोस्वामी, ब्लॉक अध्यक्ष उर्मिला पाठक, अनीता, हंसा लोहनी, चंद्रवती, अनीता सैनी, ममता चौहान, कुसुमलता, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
-- -
दो सूत्रीय मांगें-
राज्य सरकार वेतन में 140 रुपये प्रतिदिन और केंद्र सरकार वेतन में 150 रुपये प्रतिदिन बढ़ोत्तरी करे।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बिना किसी अर्हता पूरी किए सेवानिवृत्त होने पर 10 लाख की धनराशि प्रदान की जाए। पेंशन सुविधा दी जाए।