{"_id":"628a98735932b90e5f7ba76d","slug":"youth-admitted-in-drug-de-addiction-center-dies-in-suspicious-circumstances-khatima-news-hld463510158","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
सूरज कापड़ी(फाइल फोटो)। संवाद
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। सितारगंज के नशामुक्ति केंद्र में भर्ती एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने केंद्र संचालक पर पिटाई कर हत्या का आरोप लगाया है।
चकरपुर निवासी पूर्व सैनिक एवं व्यापारी लक्ष्मी दत्त कापड़ी ने अपने 28 वर्षीय पुत्र सूरज कापड़ी को 15 मई की देर शाम सितारगंज के एक नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। शनिवार की दोपहर करीब 1:30 बजे उन्हें फोन आया कि उनके बेटे सूरज को उल्टी हो रही है। उन्हें बताया गया कि स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराने के बाद उसे पीलीभीत ले जाया जा रहा है।
इसके बाद शाम करीब चार बजे एक एंबुलेंस में नशामुक्ति केंद्र के दो युवक उनके घर सूरज का शव लेकर पहुंचे जिन्होंने उन्हें बताया कि पीलीभीत अस्पताल में इलाज के दौरान सूरज की मौत हो गई। इसके बाद वे शव छोड़कर चले गए। उपनिरीक्षक कैलाश देव ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया। रविवार को चिकित्सक डॉ. प्रदीप चौधरी एवं डॉ.अमित बंसल के पैनल से शव पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
बेटे के शव के घर पहुंचते ही पिता लक्ष्मी दत्त कापड़ी, मां आनंदी देवी, पत्नी महिमा, बहन रेखा, पिंकी, निशा, कविता एवं अन्य रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बाद में बनबसा स्थित शारदा घाट पर युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों ने नशामुक्ति केंद्र संचालक पर पिटाई कर उनके बेटे कीहत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने सितारगंज पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी है।