फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   youth activity in district.

Udham Singh Nagar News: तमिलनाडु और केरल की बीच होगी सोने की जंग

Sun, 02 Feb 2025 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 02 Feb 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
youth activity in district.
रुद्रपुर। 38वें राष्ट्रीय खेल के महिला वॉलीबाल में सोने के तमगे के लिए तमिलनाडु ने और केरल के बीच मुकाबला होगा। सेमीफाइनल मैच में जुझारू प्रदर्शन करते हुए तमिलनाडु ने राजस्थान को 3-2 तो दूसरे सेमीफाइनल में केरल ने चंडीगढ़ को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

शनिवार काे शिवालिक हॉल में कोर्ट नंबर दो पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच के पहले सेट में यूं तो राजस्थान ने बढ़त ली पर तमिलनाडु के अटैक के आगे राजस्थान ज्यादा देर टिक नहीं पाई। पहला सेट तमिलनाडु 27-29 से हार गई। इसके बाद जबरदस्त वापसी करते हुए तमिलनाडु के डिफेंस और अटैक के आगे राजस्थान ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। इसका नतीजा रहा कि दूसरे सेट को तमिलनाडु 25-13, तीसरे सेट को 25-11 और चौथे सेट को 25-13 से जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल केरल और चंडीगढ़ के बीच खेला गया। इसमें केरल ने चंडीगढ़ पर शुरुआती बढ़त बना ली। केरल ने पहला सेट 25-18, दूसरा सेट 25-11 और तीसरा सेट भी 25-12 से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसें रोकने देने वाला रहा पहला सेट
रुद्रपुर। सेमीफाइनल के पहले सेट में राजस्थान ने शुरुआती बढ़ ली। एक समय स्कोर 12-11 रहा। एक अंक से पिछड़ रही तमिलनाडु ने वापसी की तो स्कोर 15-15 पर बराबर हो गया। इसके बाद बराबरी का सिलसिला चल निकला। 18-18, 19-19, 20-20, 21-21, 22-22, 23-23, 24-24 से लेकर 27-27 तक स्कोर बराबर चलता रहा। एक अंक जहां राजस्थान ने हासिल किए तो अगला अंक तमिलनाडु का रहा। अंत में राजस्थान ने पहला सेट 29-27 से अपने नाम किया। संवाद

29 अंक बनाने वाली राजस्थान बनी पहली टीम
रुद्रपुर। 38वें राष्ट्रीय खेल में हुए लीग और एक सेमीफाइनल में मुकाबले जीत के अधिकतम 27 अंक तक गए थे। पहले सेमीफाइनल में राजस्थान और तमिलनाडु के बीच कड़ा मुकाबला रहा कि 18 अंक के बाद 27 अंक तक दोनों टीमों का स्कोर बराबरी पर रहा। इस राष्ट्रीय खेल में राजस्थान 29 प्वाइंट बनाने वाली पहली टीम रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed