{"_id":"67c0b5e85a2b18b19b00b025","slug":"youth-activity-in-district-khatima-news-c-8-1-hld1039-519973-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: खटीमा में बोर्डिंग बॉक्सिंग एकेडमी को मिली स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: खटीमा में बोर्डिंग बॉक्सिंग एकेडमी को मिली स्वीकृति
Fri, 28 Feb 2025 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। चकरपुर स्थित वन चेतना केंद्र स्टेडियम में बोर्डिंग बॉक्सिंग एकेडमी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री ने 11 फरवरी 2025 को चकरपुर में 38वें राष्ट्रीय खेलों की मलखंब प्रतियोगिता के आयोजन के दौरान इसकी घोषणा की गई।
चकरपुर स्टेडियम के पिछले दिनों शुभारंभ के बाद यहां 11 से 13 फरवरी तक पहली बार प्रतियोगिता के रूप में सीधे राष्ट्रीय खेलों की मलखंब प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। इसके चलते इस स्टेडियम की राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा होने लगी है। इस स्टेडियम में कबड्डी, बैडमिंटन और बॉक्सिंग इंडोर जैसे खेलों की सुविधा है। राष्ट्रीय खेलों में पिथौरागढ़ में बॉक्सिंग में खटीमा निवासी कपिल पोखरिया के स्वर्ण पदक जीतने के बाद बॉक्सिंग खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री ने चकरपुर स्टेडियम में बॉक्सिंग एकेडमी खोलने घोषणा की थी। साथ ही एकेडमी को एक्सीलेंस बॉक्सिंग सेंटर के रूप में स्थापित करने की बात भी कही थी। बॉक्सिंग एकेडमी को स्वीकृति मिलने से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। बॉक्सिंग एकेडमी में स्थानीय के अलावा राज्यभर के मुक्केबाजों को आधुनिक खेल उपकरणों से अपनी क्षमता बढ़ाने का मौका मिलेगा।