फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth activity in district.

Udham Singh Nagar News: जनजाति समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Sun, 24 Aug 2025 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 24 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Youth activity in district.
खटीमा। राणा थारू युवा जागृति समिति ने रविवार को थारू विकास भवन सभागार में मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह 2025 का आयोजन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा और ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा आदि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूली बच्चों ने नशा मुक्ति के लिए नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में थारू जनजाति समाज के 100 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कॅरिअर काउंसलर आरडी अजीत सिंह ने छात्र-छात्राओं को सिविल सेवा और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन किया। समिति ने राणा थारु भाषा के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतियोगिता के टॉप 10 प्रतियोगियों को भी पुरस्कृत कर धनराशि, शॉल और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इसमें प्रथम स्थान पर पुष्पा राणा, द्वितीय स्थान पर सुरेश सिंह राणा और तृतीय स्थान पर प्रसन्ना सिंह राणा रहे।

समिति के संरक्षक श्री राजवीर सिंह राणा ने कि हमारी अपनी संस्कृति अपनी भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन की बहुत आवश्यकता है। इसके अभाव में हमारी सभी पहचानें लुप्त हो जाएंगीं। वहां पर समिति के अध्यक्ष डिल्लु राणा, दान सिंह राणा, भगीरथथी राणा, रवींद्र राणा, पदम सिंह राणा, जगन्नाथ सिंह, नवीन सिंह, पवन राणा, कुलदीप राणा, डाॅ. देव सिंह राणा, पुष्पा राणा, घनश्याम राणा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed