{"_id":"5743062c4f1c1b1d16691448","slug":"youngster-will-assume-command-against-intoxication","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के खिलाफ युवा संभालेंगे कमान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के खिलाफ युवा संभालेंगे कमान
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Mon, 23 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तराई से नशे के कारोबारियों को उखाड़ फेंकने के मकसद से पुलिस कप्तान ने अनोखी पहल शुरू कर दी है। जिसके तहत नशे के खिलाफ इस लड़ाई में पुलिस ने युवाओं को जोड़ने की योजना बनाई है। रणनीति के तहत युवाओं और पुलिस के आपसी तालमेल के जरिए कारोबारियों पर नकेल कसेगी।
विज्ञापन
अमर उजाला से हुई बातचीत में एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया जनपद में नशे के बढ़ते कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने रणनीति बनाई है। जिसमें हर वार्ड में युवाओं की टीम गठित होगी। जिसमें 15-20 क्षेत्रीय युवा शामिल होगे। जो पुलिस के साथ मिलकर वार्ड में नशा मुक्ति अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन
साथ ही पुलिस की भी टीम बनाई जाएगी। जिनका कार्य गठित टीम के सदस्यों से संपर्क बनाकर रखेगी। वार्डो में नशे के कारोबारियों पर पैनी नजर रखते हुए युवा टीम पुलिस को गोपनीय सूचनाएं देगी। जिसके बाद पुलिस उस स्थान पर छापामार कार्रवाई करेगी। बताया कि सूचना लीक होने पर संबंधित पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस गोरखधंधे को उखाड़ फेंकने के लिए ठोस रणनीति व अभियान शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। ताकि युवाओं को इस दलदल से बचाया जा सके।
विज्ञापन
सावधान : शहर में सीपीयू का गठन शीघ्र
वाहन स्वामियों को यातायात का पाठ पढ़ाने व हेलमेट अनिवार्य रूप से लागू करने के लिए शहर में शीघ्र सीपीयू तैनाती की जाएगी। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया सीपीयू के लिए डीजीपी को पत्र भेज दिया है, जबकि सीपीयू के प्रयुक्त वाहन आ चुके है। इसके अलावा जवानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उम्मीद है जल्द सीपीयू को शहर की यातायात का जिम्मा सौंपा जाएगा।