{"_id":"65958fe03a385cbf10046239","slug":"youngster-died-due-to-collision-with-an-unknown-vehicle-rudrapur-news-c-8-1-hld1027-286870-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
Wed, 03 Jan 2024 10:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 03 Jan 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
जोगेंद्र सिंह, फाइल फोटो
गदरपुर। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बुधवार को ग्राम बिंदु खेड़ा रुद्रपुर निवासी जोगेंद्र सिंह (24) पुत्र जसवंत सिंह अपनी बाइक से काशीपुर की ओर से घर जा रहा था। शाम करीब सात बजे बाईपास मार्ग पर गूलरभोज अंडरपास के पास जोगेंद्र सिंह की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक समेत जोगेंद्र सिंह सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने घायल बाइक सवार को संभाला लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया।
दुर्घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जोगेंद्र सिंह की जेब में से निकले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। इस पर जोगेंद्र सिंह के पिता जसवंत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बेटे जोगेंद्र सिंह की शिनाख्त की। पुलिस ने जोगेंद्र सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। बताया गया कि जोगेंद्र सिंह का दो वर्ष पहले विवाह हुआ था और उसका एक साल का पुत्र जीत सिंह है।