फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   young woman died after being hit by a speeding car in Kashipur

Kashipur Road Accident: तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवती की मौत, बुआ गंभीर

Tue, 17 Mar 2026 09:59 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 17 Mar 2026 09:59 AM IST
सार

काशीपुर में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी बुआ गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
young woman died after being hit by a speeding car in Kashipur
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई जबकि उसकी बुआ गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

न्यू आवास-विकास एलआईसी दफ्तर के पास रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक खूब राम की इकलौती बेटी नेहा चौहान (28) अपनी बुआ नीलम चौहान (33) के साथ सोमवार दोपहर रामनगर रोड स्थित एक होटल में गई थी। वहां से लौटते समय रामनगर रोड पर निर्माणाधीन आरओबी के पास स्थित एक निजी अस्पताल के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी।

विज्ञापन

टक्कर लगने से स्कूटी सवार नेहा और नीलम सड़क पर गिर गईं। हादसे के बाद कार चालक ने भागने के प्रयास में नेहा चौहान के पेट और उसकी बुआ नीलम चौहान के पैर के ऊपर से कार निकाल दी। हादसे में नेहा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नीलम गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने घटनास्थल के पास ही स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं बताया जा रहा है कार चालक भागने के प्रयास में निर्माणाधीन आरओबी से टकरा गया। हादसे के बाद कार में सवार दो लोग भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय पहुंचे मृतका के भाई एवं तुलाराम राजाराम सरस्वती विद्यालय इंटर कॉलेज में कंप्यूटर के शिक्षक प्रशांत चौहान ने बताया कि नेहा वर्तमान में टीचिंग की पढ़ाई कर रही थी। उन्होंने बताया कि परिवार बहन के रिश्ते की तैयारी में लगा था। हादसे से मृतका की माता सरोज देवी और पिता खूब राम और भाई प्रशांत का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर पुलिस ने हादसे का कारण बनी कार को कब्जे में ले लिया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed