फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Young man on leave from USA dies in accident

Udham Singh Nagar News: यूएसए से छुट्टी पर आए युवक की हादसे में मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Young man on leave from USA dies in accident
अर्जुन बिष्ट, फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
खटीमा। चोरगलिया में जानवर को बचाने के दौरान कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। बताया जा रहा है हादसे में मृत युवक करीब एक माह पूर्व यूएसए से अवकाश पर घर आया था। खटीमा, लोहियापुल निवासी अर्जुन बिष्ट (26) पुत्र नैन सिंह यूएसए में क्रूज में नौकरी करता था। 20 मई को वह दो महीने की छुट्टी पर घर आया था। साेमवार रात वह अपने साथी यशपाल खोलिया के साथ किसी काम से कार से हल्द्वानी जा रहा था। चोरगलिया के पास जंगल में अचानक सड़क पर आए जानवर को बचाने के दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस के जरिये एसटीएच हल्द्वानी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को परिजन युवक का शव लेकर खटीमा पहुंचे। बनबसा स्थित शारदा घाट में अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने बताया कि अर्जुन की तीन बहनों का विवाह हो चुका है, वह परिवार का इकलौता पुत्र था। अर्जुन उसकी मौत से मां पार्वती देवी और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed