फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Young man. hanged. himself. under circumstances.

Udham Singh Nagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाई, मौत

Sun, 24 Mar 2024 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 24 Mar 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Young man. hanged. himself. under circumstances.
काशीपुर। कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

कुंडेश्वरी चौराहा निवासी शुभम कंसल (27) अपनी मां के साथ मेन बाजार में एक दुकान के ऊपर बने घर में रहता था। बताया जाता है कि शनिवार को खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया और उसकी मां पास के कमरे में सो गई। रविवार सुबह बहुत देर तक जब शुभम कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसकी मां ने दरवाजा खोलकर देखा तो उसका शव पंखे से फंदे पर लटका हुआ था। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और साथ ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचें परिजनों ने बताया कि मृतक शुभम की एक साल पूर्व ही शादी हुई थी और उसकी पत्नी से कुछ अनबन चल रही थी। इसके बाद से पत्नी मायके में रह रही है। कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed