{"_id":"662c1f3e358c641a2d019fd4","slug":"young-man-dies-collision-tractor-condition-critical-khatima-news-c-236-1-ktm1001-103622-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, भांजे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, भांजे की हालत गंभीर
Sat, 27 Apr 2024 03:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 27 Apr 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
बाबूराम की फाइल फोटो।
- सितारगंज मार्ग पर हुआ हादसा, बिलासपुर निवासी युवक भाई को खाना देकर लौट रहा था
संवाद न्यूज एजेंसी
खटीमा। ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से बृहस्पतिवार रात सितारगंज मार्ग पर एक बाइक सवार खेतिहर मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
यूपी के बिलासपुर निवासी बाबू राम (32) बृहस्पतिवार रात बेरीघाट ईंट भट्ठे में काम करने वाले अपने भाई को भोजन देकर बाइक से लौट रहा था। बाइक के पीछे उसका भांजा रोहित बैठा था। तभी सितारगंज मार्ग पर ट्रैक्टर-टॉली ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें खटीमा उप जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने बाबू राम को मृत घोषित कर दिया। वहीं हालत गंभीर होने पर रोहित को हायर सेंटर रेफर कर दिया। डॉ. केसी पंत ने बताया कि घायल की मौत हेड इंजरी से हुई है।
परिजनों ने बताया कि बाबूराम झोपड़ी बनाकर खेतिहर मजदूर था। उसके साथ पत्नी व पांच महीने की पुत्री रहती थीं। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में लेकर चालक पर केस दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन
फोटो-26 केटीएम 01पी- मृतक बाबूराम की फाइल फोटो।