फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   young man commits suicide

सास और पत्नी की हत्या कर भागे युवक ने कर ली खुदकुशी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
young man commits suicide
मां की हत्या और पिता की आत्महत्या के बाद बेसहारा हुए मासूम। संवाद - फोटो : KASHIPUR
जसपुर। पत्नी और सास की हत्या कर भागे आरोपी ने गाजियाबाद में ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। उसका शव गाजियाबाद के कविनगर में रेलवे ट्रेक पर पड़ा मिला। मृतक के कपड़ों में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त जसपुर निवासी निखिल उर्फ सोनू नाथ के रूप में हुई। सूचना पर एसओजी टीम गाजियाबाद के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन

बीती 27 फरवरी की सुबह मोहल्ला नत्था सिंह निवासी निखिल नाथ उर्फ सोनूनाथ ने अपने घर में पत्नी निशु (30) और सास जयंती (55) की पाटल से हत्या कर दी थी। सूचना पर निशु के मायके ग्राम टांडा अफजल (ठाकुरद्वारा) से निशु के पिता वीर सिंह, बहन पिंकी भी जसपुर पहुंच गईं। पिंकी का कहना था कि विवाह से पहले ही निखिल के पराई औरतों से संबंध थे। निशु इसका विरोध करती थी। इस बात को लेकर एक सप्ताह पूर्व निशु और निखिल के बीच विवाद हुआ था। आवेश में उसने निशु और उसकी मां जयंती की हत्या कर दी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद निखिल अपने तीनों बच्चों को अमरोहा में अपनी बहन सोनिया के पास छोड़ आया था। तब उसने अपनी बहन से बोला था कि उसने अपनी पत्नी और सास की हत्या कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब वह खुद भी मरने जा रहा है। इसके बाद उसके आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया तो उसकी लोकेशन 27 फरवरी को शेरकोट (बिजनौर) और बाद में हरिद्वार होना पाई गई। उसकी तलाश में पुलिस टीम हरिद्वार भेजी गई थी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका।
मंगलवार को गाजियाबाद पुलिस ने कविनगर में रेलवे ट्रेक पर एक व्यक्ति का शव बरामद किया। उसका सिर धड़ से अलग था। मृतक की जेब से आधार कार्ड से उसकी पहचान निखिल उर्फ सोनू नाथ के रूप में हुई। जेब से मिले मोबाइल से नंबर पर डायल कर गाजियाबाद पुलिस ने अमरोहा निवासी उसके जीजा अंकित को सूचना दी। मृतक के जीजा ने इस संबंध में जसपुर पुलिस को बताया। सूचना पर एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट पुलिस टीम के साथ रवाना हो गए।
कंपनी के एरिया मैनेजर के साथ गंगाजल लेने गया था हरिद्वार
जसपुर। दोहरे हत्याकांड के आरोपी निखिल उर्फ सोनू नाथ एक मार्केटिंग कंपनी में सेल्स एक्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत था। वह एरिया मैनेजर बिजनौर निवासी पंकज राजपूत के अधीन काम करता था। कभी कभार वह एरिया मैनेजर की टाटा टियागो गाड़ी अपने घर ले जाता था। इन दिनों यह गाड़ी उसके पास थी। पुलिस पड़ताल में सामने आया कि वारदात को अंजाम देने के बाद वह इसी कार से बच्चों को छोड़ने के लिए अपनी बहन के घर अमरोहा गया था। गाड़ी वापस लौटाने के लिए वहीं से उसने कंपनी के एरिया मैनेजर पंकज से बात की। इस पर पंकज ने उसे शेरकोट (बिजनौर) में कंपनी के दूसरे सेल्स एक्जीक्यूटिव के घर पर मिलने को कहा। दोनों शेरकोट में मिले। वहां से पंकज उसे अपने साथ हरिद्वार ले गया। पंकज को वहां से गंगाजल लाना था। रास्ते में निखिल ने पंकज को अपनी पत्नी और सास की हत्या करने की जानकारी दी। इस पर पंकज ने कड़ा प्रतिरोध करते हुए उसे हरिद्वार में गाड़ी से उतार दिया। वहां से वह किसी माध्यम से गाजियाबाद पहुंचा और मंगलवार की सुबह पांच बजे ट्रेन से कटकर उसने आत्महत्या कर ली।
कोट-
कविनगर, गाजियाबाद पुलिस ने निखिल का शव रेलवे ट्रेक से बरामद किया है। सूचना पर एसओजी टीम जांच के लिए मौके पर भेजी गई है। इस मामले में अंतिम जांच के बाद क्लोजर रिपोर्ट लग सकती है।
-चंदमोहन सिंह, एसपी काशीपुर।
---------------
रिश्तों की कलह ने छीन लिया तीन मासूमों से साया
- मां की हत्या, पिता की आत्महत्या के बाद अब मासूम हो गए बेसहारा
जसपुर। रिश्तों के बीच पैदा हुई खलिश हंसते खेलते परिवार पर कहर बनकर टूटी। पत्नी और सास का कत्ल कर खुद ट्रेन के आगे कूदकर जान देने वाले निखिल के दोनों बेटे अनाथ हो गए। पहली पत्नी की बेटी का भी अब कोई सुधलेवा नहीं है। फिलहाल बच्चे अपनी बुआ के पास हैं।
जसपुर के मोहल्ला नत्था सिंह निवासी निखिल उर्फ सोनू नाथ ने पाटल से हमला कर अपनी पत्नी नीशु और सास जयंती की नृशंस हत्या कर दी थी। वारदात के बाद वह अपने दोनों बेटों स्पर्श, ओम के साथ ही पहली पत्नी की बेटी स्तुति को अमरोहा में अपनी बहन सोनिया के घर छोड़ गया था। बच्चों के फूफा अंकित ने बताया कि बच्चे घटना के बाद से गुमसुम हैं। उन्हें अभी पता नहीं है कि उनके पिता निखिल अब इस दुनिया में नहीं हैं।
इधर, नीशू की बहन पिंकी ने बताया कि उसके जीजा का चाल चलन ठीक नही था। इसी कारण उसकी पहली पत्नी उसे और बच्ची को छोड़कर झालू (बिजनौर) चली गई थी। पिंकी ने कहा कि आठ साल पहले निखिल ने उसकी बहन नीशू से प्रेम विवाह किया इसके बावजूद वह पत्नी और बच्चों को खुश नहीं रख पाया। संवाद
डायरी में लिखा सुसाइड नोट, साली को ठहराया जिम्मेदार
काशीपुर। दोहरे हत्याकांड के बाद सुसाइड करने वाले निखिल ने अपने परिवार की बर्बादी के लिए छोटी साली को जिम्मेदार ठहराया है। गाजियाबाद के कविनगर पहुंचे जसपुर के एसएसआई बचेंद्र सिंह ने निखिल की डायरी से सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें उसने आत्महत्या के कारणों को लिखा है।
सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरी मौत के बाद जिसे भी यह डायरी मिले तो इसमें लिखे नंबरों पर कॉल कर मेरे रिश्तेदारों को सूचित जरूर कर देना। मैं माफी के काबिल नहीं हूं। नीशू मेरी पत्नी थी। मैं तुझसे बहुत प्यार करता था मगर तूने अपनी बहन पिंकी के बहकावे में आकर मुझे यह सब करने पर मजबूर कर दिया। मुझे पता है कि तुझे और तेरी मां को बार-बार पिंकी ही चिढ़ाती थी इसलिए माफी मांगने के बाद भी बार-बार तेरी मां और मुझमें बहस होती थी। मैं सोनू कुमार वैद्य जी की बेटी नीशू की मौत का जिम्मेदार हूं क्योंकि मैं मजबूर हो गया था। तू मेरी पत्नी थी और मैं तुझे जान से ज्यादा प्यार करता था और मैंने तुझे जान से मार दिया। मैं माफी के काबिल तो नहीं हूं मगर मैं तेरे पास आ रहा हूं। हो सके तो मुझे माफ कर देना।

उसने पुलिस से आग्रह किया कि मेरी साली पिंकी देवी को जरूर सजा मिलनी चाहिए क्योंकि इस सारे कांड की जिम्मेदार पिंकी ही है।

फरार हत्यारोपी निखिल

फरार हत्यारोपी निखिल- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed