{"_id":"683c9205b0ae9487d205099a","slug":"yoga-practice-and-activities-conducted-in-punjabi-language-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-127808-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: योगाभ्यास और पंजाबी भाषा में कराई एक्टीविटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: योगाभ्यास और पंजाबी भाषा में कराई एक्टीविटी
Sun, 01 Jun 2025 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर। पीएमश्री जीजीआईसी काशीपुर में समर कैंप के तहत योग का अभ्यास कराकर छात्राओं को जानकारी दी गई। इस दौरान छात्राओं ने मॉडल विज्ञान प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए। इस बीच छात्राओं और शिक्षिकाओं ने लिट्टी चोखा का स्वाद चखा। इसके बाद रैंप वॉक पारंपरिक वेशभूषा में किया। वहां पर प्रधानाचार्य गीता जायसवाल, प्रमिला भारती, भावना सक्सेना, श्वेता, सीमा आदि मौजूद रहे। राउप्रावि सुदामालाल में नोडल सुरेश सिंह ने बताया कि संदर्भदाता जसविंदर कौर ने छात्र-छात्राओं को पंजाबी भाषा में पाठ करना, अरदास करना, पंजाबी गीत आदि सिखाया। साथ ही भौतिकी मानचित्रों की भी जानकारी दी। राउप्रावि स्कोर्ट फार्म में झंगोरे की खीर, भट्ट की चुड़कानी आदि कुमाऊंनी व्यंजन तैयार करना सिखाया गया। नोडल ब्रहमपाल सिंह ने बताया कि हरिश चंद्र रावत और रितु जोशी ने व्यंजन की गुणवत्ता और पौष्टिकता के बारे में बताया। राउप्रावि गुलड़िया में भी सरस्वती वंदना से कैंप की शुरुआत हुई। सीआरसी प्रभारी अमरीश कुमार ने बताया कि छात्रों को गढ़वाली व्यंजन बनाना सिखाया गया। उत्तराखंड के स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानकारी दी। स्मार्ट टीवी पर गढ़वाली भाषा में रामलीला का मंचन, लक्ष्मण-परशुराम संवाद दिखाया गया। वहां पर प्रधानाध्यापक शमशेर अली, रेखा रानी, अनीता शर्मा, रेखा नौटियाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन