{"_id":"57e818ce4f1c1bc70457401e","slug":"wrestlers-enthusiasm-boosted-by-logistics","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलवानों को साजो सामान देकर बढ़ाया उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलवानों को साजो सामान देकर बढ़ाया उत्साह
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर
Updated Mon, 26 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर में कुश्ती में दमखम दिखाते पहलवान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंडियन ऑयल वाटलिंग प्लांट के अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने महावीर अखाड़े के पहलवानों को प्रशिक्षण के लिए आवश्यक साजो सामान देकर उत्साह बढ़ाया। अखाड़े को भी नकद धनराशि दी गई। सभी ने अखाड़े की पुरानी शोहरत को वापस दिलाने का संकल्प लिया।
रविवार को तीर्थ द्रोणसागर स्थित महावीर अखाड़े में हुए कार्यक्रम में युवा पहलवानों ने कुश्ती में दमखम दिखाया। इंडियन ऑयल सुल्तानपुर पट्टी प्लांट के चीफ मैनेजर प्रभाकर वर्धन ने पहलवानों के प्रशिक्षण के लिए 20 हजार रुपये अखाड़ा संचालक खेल गुरु व्रजरत्न अशोक पहलवान को दिए। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए साजो सामान भी दिया गया।
अशोक पहलवान ने बताया कि इस धनराशी से पहलवानों के अभ्यास के लिए डनलप, शीशा, रस्सा लोहे की राड, बेंच प्रेस, चिनप सोर्ट खरीदा जाएगा। अखाड़े में 25 साल बाद रौनक लौटने से लोग खुश दिखे। कार्यक्रम में एथलेटिक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र चौधरी, हरीश कुमार सिंह, यादवेंद्र उपाध्याय आदि थे।