Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Polytechnic students have developed the 'Agrinexa' ecosystem, enabling farm monitoring via mobile phone

काशीपुर: पॉलिटेक्निक के छात्रों ने तैयार किया एग्रीनेक्सा इकोसिस्टम, मोबाइल से होगी खेत की निगरानी

Tue, 24 Nov 2026 12:24 PM IST
गायत्री जोशी अरुण कुमार
अरुण कुमार Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 24 Nov 2026 12:24 PM IST
सार

राजकीय पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने ऐसी स्मार्ट कृषि प्रणाली तैयार की है, जिससे किसान मोबाइल पर खेत की निगरानी कर सकेंगे। मिट्टी सूखते ही पंप अपने आप चालू होगा, जबकि बारिश होने पर बंद हो जाएगा। खेत में आग या धुआं उठने पर मोबाइल पर अलर्ट भी मिलेगा।

विज्ञापन
Polytechnic students have developed the 'Agrinexa' ecosystem, enabling farm monitoring via mobile phone
काशीपुर संस्थान में प्रोजेक्ट के साथ छात्र-छात्राएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

अब किसान को खेत में जाकर यह नहीं देखना पड़ेगा कि मिट्टी सूखी है या गीली है। मोबाइल ही खेत को पानी की जरूरत होने की सूचना देगा और खेत में लगा पंप भी अपने आप चल पड़ेगा। इतना ही नहीं खेत में आग लगने या धुआं उठने का सिग्नल भी मोबाइल अलार्म बजाकर किसान को देगा।

विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक के विद्यार्थी ओम पटेल, राहुल रावत, पूजा, सानिया भारद्वाज और देव प्रताप ने स्मार्ट कृषि व पर्यावरण सुरक्षा स्वचालन प्रणाली एग्रीनेक्सा इकोसिस्टम नाम से प्रोजेक्ट तैयार किया है। इस सिस्टम का दिमाग ईएसपी32 नोडएमसीयू है। यह सिस्टम वाई-फाई और ब्लूटूथ से जुड़कर पूरे खेत की निगरानी करता है। मिट्टी में लगा कैपेसिटिव सॉइल मॉइस्चर सेंसर नमी को मापता है। जैसे ही मिट्टी सूखती है रिले के जरिए मिनी पंप अपने आप चालू हो जाता है और सिंचाई शुरू हो जाती है। अगर बारिश आ जाए तो रेन ड्रॉप सेंसर तुरंत पंप को बंद कर देता है जिससे पानी की बर्बादी रुक जाती है। डीएचटी 11 सेंसर तापमान और आर्द्रता बताता है, इससे सिंचाई का अंतराल तय होता है। वहीं एमक्यू-2 गैस सेंसर खेत में धुआं या ज्वलनशील गैस का पता चलते ही हाई अलर्ट जारी कर देता है।

विज्ञापन


मोबाइल पर पूरा खेत

इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसका मोबाइल डैशबोर्ड। मिट्टी की नमी, तापमान, आर्द्रता, बारिश की स्थिति, गैस का स्तर और पंप की स्थिति सब कुछ लाइव मोबाइल पर दिखता है। किसान घर बैठे अपने खेत पर नजर रख सकता है। छात्रों के अनुसार इस प्रोजेक्ट से उन्होंने माइक्रोकंट्रोलर प्रोग्रामिंग, सेंसर इंटीग्रेशन, वायरलेस कम्युनिकेशन और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। भविष्य में इसमें क्लाउड डेटा लॉगिंग और स्वचालित फसल प्रबंधन भी जोड़ा जा सकेगा। प्रधानाचार्य बीपी सिंह, शिक्षक जेसी पांडे, नेहा बोरा, मनमोहन ने टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नजर में एग्रीनेक्स इकोसिस्टम

लागत : करीब 8000 रुपये, एक सप्ताह का समय।

मुख्य तकनीक : ईएसपी32 नोड एमसीयू, सोइल मोस्चर, रेन ड्रोप, डीएचटी 11, एमक्यू-2 सेंसर

खासियत : ऑटो सिंचाई, बारिश में ऑटो कट, गैस-धुआं अलर्ट, मोबाइल डैशबोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed