Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM Dhami says the Jhankaiya Mela plays a significant role in strengthening the unity between India and Nepal

खटीमा पहुंचे सीएम धामी: बोले- भारत-नेपाल की एकता को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है झनकईया मेला

Tue, 24 Nov 2026 11:29 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा
संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 24 Nov 2026 11:29 AM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा पर फीता काटकर ऐतिहासिक झनकईया मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने शारदा नहर के घाट पर पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। 

विज्ञापन
CM Dhami says the Jhankaiya Mela plays a significant role in strengthening the unity between India and Nepal
झनकईया मेले में मुख्यमंत्री धामी का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : स्रोत : सूचना विभाग

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऐतिहासिक झनकईया मेला भारत-नेपाल सांस्कृतिक संबंधों व लोक परंपराओं का प्रतीक है। देश की आजादी के बाद परंपरागत रूप से यह मेला नई पीढ़ी के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और पीढ़ी दर पीढ़ी नए लोगों ने इसे संभाला है।

विज्ञापन


मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा व गंगा स्नान पर मुख्यमंत्री धामी ने फीता काटकर झनकईया मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने शारदा नहर के घाट पर पूजा-अर्चना कर क्षेत्र व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि झनकईया मेला अत्यंत पौराणिक है। यहां आस्था और लोक संस्कृति का दिव्य संगम देखने को मिलता है। भारत-नेपाल सीमा के समीप आयोजित यह मेला दोनों देशों के आपसी संबंधों को सुदृढ़ करने का माध्यम है। भारत और नेपाल के बीच संस्कृति व रोटी-बेटी का अटूट संबंध है,दोनों देशों की सांस्कृतिक परंपराएं परस्पर जुड़ी हैं, जिन्हें निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री ने धारचूला के पास बने नए पुल को जनता को समर्पित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज की वास्तविक पहचान उसकी संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली इतिहास से होती है। इसी उद्देश्य से विकास कार्यों के साथ-साथ मेलों, उत्सवों और आयोजनों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है, जो ऐतिहासिक विरासत को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाने का माध्यम हैं। हाल ही में खटीमा में आदि गौरव महोत्सव व देहरादून में जनजाति गौरव दिवस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने झनकईया मेले के विस्तार को देखते हुए जिला प्रशासन, सिंचाई विभाग, नगरपालिका खटीमा और जिला पंचायत को आपसी समन्वय से स्नान घाट, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता और सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने शारदा कॉरिडोर के अंतर्गत झनकईया व कालापुल के पास पूर्णागिरि मंदिर क्षेत्र में स्नान घाट निर्माण की घोषणा की।उन्होंने कहा कि वनशक्ति मंदिर,भारामल बाबा मंदिर और वनखंडी महादेव मंदिर सहित क्षेत्र के धार्मिक स्थलों को भी सुदृढ़ व आकर्षक बनाया जाएगा। वहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, दायित्वधारी गंभीर सिंह धामी, किशन सिंह किन्ना, फरजाना बेगम, मेला कमेटी अध्यक्ष शेर सिंह दानू, प्रबंधक पूरन धामी, अमित पांडे, वरुण अग्रवाल, डॉ. नवीन भट्ट, नवीन बोरा, हिमांशु बिष्ट, रमेश जोशी, रंदीप पोखरिया, सतीश भट्ट, लक्ष्मी धामी, मनोज शाही, दीवान अन्ना, गोपाल सिंह राणा चांदा, दिनेश कुमार, कैलाश मौर्या, प्रेम प्रकाश पांडे, गोपाल बोरा, भुवन भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच पर भावुक हुए मेला कमेटी अध्यक्ष
मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम धामी मंगलवार को अपने गांव में लगने वाले झनकईया मेले का पहली बार शुभारंभ करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद कार्यक्रम के समापन की घोषणा के दौरान मेला कमेटी के अध्यक्ष शेर सिंह दानू भावुक नजर आए। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी से प्रत्येक वर्ष मेले का उद्धाटन करने के लिए पहुंचने की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed