फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Workshop Of RSS in Dineshpur

समस्याओं का मूल कारण है राष्ट्रीय चरित्र का अभाव : चक्रधर

Fri, 16 Jun 2023 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 16 Jun 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Workshop Of RSS in Dineshpur
दिनेशपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर सहकार्यवाह रामदत्त चक्रधर ने कहा राष्ट्रीय चरित्र का अभाव ही बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, जातिवाद और गरीबी जैसी गंभीर समस्याओं का मूल कारण है। संघ समाज में राष्ट्रीयता का भाव जगाने के लिए व्यक्ति निर्माण के अभियान में जुटा है। चक्रधर बृहस्पतिवार को द्रोण ग्रुप ऑफ कॉलेज चल रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ शिक्षा वर्ग के समापन के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा देश में हर वर्ष प्राथमिक शिक्षा वर्ग का आयोजन कर युवा शक्ति को बौद्धिक, शारीरिक, प्रशिक्षण दिया जाता है। कहां संघ राष्ट्र के लिए मानव निर्माण का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संघ की स्थापना 1925 में देश को अंग्रेजों से मुक्त कराने और भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने के लिए हुआ था। राष्ट्र हित के लिए निजी हित से ऊपर उठकर पूरे समाज को मिलकर काम करना पड़ेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ मनमोहन चौहान ने संघ द्वारा चलाए जा रहे ग्रामीण विकास, गौ- संवर्धन, धर्म जागरण,सामाजिक समरसता पर चर्चा करते हुए कहा कि हम सबकी सजगता से ही भारतीय समाज की संस्कृति, संस्कारों का ताना-बाना मजबूत बना रह सकता है। वर्ग के सर्वाधिकारी समरपाल ने संघ को राष्ट्र की पूंजी बताते हुए कहा सबसे बड़ा राष्ट्र निर्माण का कार्य कोई अन्य संगठन नहीं कर सकता। समापन के मौके पर प्रशिक्षित स्वयंसेवकों ने विभिन्न शारीरिक दक्षता व भारतीय संस्कृति पर आधारित विभिन्न खेलकूद कार्यक्रम का शानदार प्रदर्शन किया। 26 मई को शुरू हुए संघ शिक्षा पर (द्वितीय वर्ष सामान्य) शिविर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बृज और उत्तराखंड के 244 शिक्षार्थियों ने भाग लिया। शिविर में स्वयं सेवकों को चक्रासन,दंडासन,दण्डयोग, जूडो कराटे, लाठी चलाने सहित शारीरिक आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया गया। शारीरिक प्रशिक्षण के साथ ही बौद्धिक प्रशिक्षण भी हुआ। इसमें स्वयं सेवकों को देश के मौजूदा हालातों, संघ की ओर से राष्ट्रहित, समाज सुधार के लिए संघ के उद्देश्य और इतिहास के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन



रक्षा राज्यमंत्री भट्ट भी हुए शामिल
दिनेशपुर। संघ शिक्षा वर्ग के समापन कार्यक्रम में पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों से संघ से जुड़े विभिन्न संगठनों के साथ भाजपा कार्यकर्ता केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भी शामिल हुए। सभी अतिथियों का बंगाली समाज की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में शंख और मांगलिक उल्लू ध्वनि के साथ पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा के अनुषांगिक संगठन भी जुटे

दिनेशपुर। संघ शिक्षा वर्ग कार्यक्रम के समापन के अवसर पर भारी संख्या में संघ से जुड़े विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी।जिसमें महिला भी भारी संख्या में शामिल थी।कार्यक्रम स्थल द्रोण कॉलेज ऑफ इंस्टिट्यूट परिसर के आसपास वाहनों की कतार लगी थी। संघ के कार्यकर्ता पुलिसकर्मियों के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु करने में जुटे थे। विधायक शिव अरोड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला रुद्रपुर के मेयर रामपाल, नगर पंचायत दिनेशपुर की चेयरपर्सन सीमा सरकार, बंगाली महासभा के अध्यक्ष राजकुमार शाह, हिमांशु सरकार,अनादि मंडल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed