{"_id":"6af403ca56c5a1531c003c0c","slug":"man-crossing-the-road-was-hit-by-a-pickup-and-died-in-kashipur-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशीपुर: सड़क पार कर रहे युवक की पिकअप की चपेट में आने से मौत, पुलिस ने गाड़ी कब्जे में ली; आरोपी चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीपुर: सड़क पार कर रहे युवक की पिकअप की चपेट में आने से मौत, पुलिस ने गाड़ी कब्जे में ली; आरोपी चालक फरार
Wed, 11 Nov 2026 11:27 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:27 AM IST
सार
काशीपुर में सड़क पार कर रहे एक युवक की पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया और पिकअप गाड़ी कब्जे में ले ली है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
काशीपुर में सड़क पार कर रहे एक युवक की पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने पिकअप गाड़ी कब्जे में ले ली है। जबकि चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
ग्राम प्रतापपुर निवासी बबलू (30) पुत्र स्व. दौलत सिंह गांव के बाहर टीटू की बैल्डिंग की दुकान पर काम करता था। मंगलवार की रात करीब आठ बजे वह अपनी दुकान से सड़क पार लगे ठेले से फास्टफूट लेने जा रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही पिकअप गाड़ी के चालक ने उसे रौंद दिया। हादसे में बब्लू की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान वहां दर्जनों की संख्या में लोग एकत्र हो गए। चालक पिकप छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर मोरचरी में रखवाया। पुलिस ने पिकअप कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
मृतक के परिवार में मां आशा देवी के अलावा दो भाई अजय व रोहित भी है। बहन की शादी हो चुकी है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन