{"_id":"594d536e4f1c1b82488b477f","slug":"workers-wandering-for-justice-after-losing-four-fingers-in-the-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री में चार अंगुलियां गंवाने के बाद न्याय के लिए भटक रहा श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्ट्री में चार अंगुलियां गंवाने के बाद न्याय के लिए भटक रहा श्रमिक
रुद्रपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
फैक्ट्री में मशीन पर काम करने के दौरान चार अंगुलियां गंवा चुका श्रमिक न्याय के लिए भटक रहा है। ठेकेदार और फैक्ट्री प्रबंधन से कोई मदद नहीं मिलने के बाद पीड़ित ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई है। डीएम को दिए पत्र में वार्ड दो शिवनगर निवासी मुनीष पुत्र जयओम का कहना है कि वह सिडकुल सेक्टर 11 स्थित एक फैक्ट्री में ठेकेदार के अधीन काम करता था। 19 मई को प्रबंधन ने मनमानी दिखाते हुए उसे खराब मशीन पर काम करने के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
काम करने के दौरान मशीन में तकनीकी खराबी के कारण उसकी चार अंगुलियां मशीन की चपेट में आकर कट गई। मुनीष के मुताबिक चार अंगुलिया कटने के बाद प्रबंधन और ठेकेदार ने उसे उसके हाल पर छोड़ दिया। उसका इलाज शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है। उसे न तो इलाज का खर्च दिया जा रहा है और न ही उसके भविष्य में रोजगार मिलने की कोई उम्मीद है।
विज्ञापन