फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Workers sitting on a relay hunger strike to get the first day five

पहले दिन क्रमिक अनशन पर बैठे पांच मिल कर्मी

Fri, 13 Feb 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गदरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गदरपुर Updated Fri, 13 Feb 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
Workers sitting on a relay hunger strike to get the first day five

राज्य की सरकार अपाहिज हो चुकी है। यह बात विधायक अरविंद पांडेय ने कही। गुरूवार को वह चीनी मिल में क्रमिक अनशन स्थल पर मिल कर्मियों की सभा को संबोधित कर रहे थे। पहले दिन क्रमिक अनशन पर पांच मिल कर्मी बैठे।

विज्ञापन


कहा कि प्रांत में करोड़ों के कर्ज, घाटे में चल रहे केएमवीएन, जीएमवीएन, विद्युत विभाग, परिवहन आदि विभागों को सरकार नहीं बेच रही है। जबकि भेदभाव के तहत सिर्फ  गदरपुर चीनी मिल को निशान बनाया जा रहा है। जिसकी पृष्ठभूमि में सीएम सहित कुछ मंत्रियों का स्वार्थ है। जिनकी मंशा पूरी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन


विहिप के प्रांतीय अध्यक्ष डा. आरके महाजन ने कहा कि सरकार ने मिल कर्मियों के हजारों परिजनाें को बेघर, बेरोजगारी की ओर धकेलने का प्रयास किया तो उग्र आंदोलन होगा। सुभाष चंद, दर्शन सिंह, शर्मा भगत, राम सिंह, जागेंद्र यादव पांच मिल कर्मी पहले दिन क्रमिक अनशन पर बैठे। इस दौरान सुरेश कुमार चौहान, प्रेमराज, अवध पांडेय, विनोद कुमार, यूके रावत, करणवीर सिंह, एमसी अग्रवाल, आरके सिंह, सुरेंद्र सिंह, आरके यादव, धुनषधारी, दीप फु टेला, पुष्पा राठौर, पुष्पा कांडपाल, सुमन शर्मा आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed