फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   workers raging on indecency

कांग्रेस नेता से अभद्रता पर भड़के कार्यकर्ता

Sun, 23 Oct 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Sun, 23 Oct 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
 workers raging on indecency
ट्रांजिट कैंप थाने के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
 विवेकनगर मोहल्ले में एक कांग्रेस नेता से पुलिस कर्मियों द्वारा कथित अभद्रता के खिलाफ शनिवार को कांग्रेसी भड़क गए। उन्होंने ट्रांजिट कैंप थाने में पहुंचकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और आरोपी सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


विवेक नगर निवासी कांग्रेस नेता छेदा लाल का आरोप है कि शुक्रवार रात राजा कालोनी से आए कुछ लोगों ने मोहल्ले के निवासी अर्जुन और सुनील के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। वह पुलिस को घटना की जानकारी देने थाने पहुंचे तो पुलिस कर्मी उनसे अभद्रता करने लगे। छेदा लाल के मुताबिक एक पुलिसकर्मी ने उनके साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन


इसके विरोध में शनिवार को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसी कैंप थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और अभद्रता करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कांग्रेसियों ने कहा कि थाने में इससे पहले भी कई बार अभद्रता की घटनाएं हो चुकी हैं। प्रदर्शन करने वालों में पार्षद मोनू निषाद, लीलावती, सीमावती, नन्ही देवी, जसवंत राठौर, नत्थू लाल, कैलाश, ओम प्रकाश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed