{"_id":"5944267b4f1c1b4f568b48a9","slug":"workers-on-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो लाइन फैक्ट्री के श्रमिक भी आंदोलन पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटो लाइन फैक्ट्री के श्रमिक भी आंदोलन पर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
ज्ञापन देते श्रमिक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिडकुल में श्रमिक असंतोष की आग लगातार सुलग रही है। महिंद्रा सीआईई, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एमटेक के श्रमिकों के बाद अब आटो लाइन फैक्ट्री के श्रमिक भी शोषण के खिलाफ मुखर हो गए हैं। शुक्रवार को फैक्ट्री के श्रमिकों ने श्रम विभाग पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया और श्रम विभाग को ज्ञापन सौंपकर शोषण से निजात दिलाने की मांग की।
आटो लाइन इंपलाइज यूनियन के बैनर तले शुक्रवार को श्रमिक श्रम भवन पहुंचे और कहा कि जब से श्रमिकों ने प्रबंधक को मांग पत्र दिया है तभी से उनका शोषण किया जा रहा है। वेतन का भुगतान देर से करने के साथ ही श्रमिकों की मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। श्रमिकों ने श्रम विभाग के अधिकारी को ज्ञापन देकर शीघ्र मांगों का निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वहां पर उत्तम सिंह बिष्ट, अनिल गुणवंत, मदन, दुर्गेश तिवारी, प्रकाश चंद्र, अकबर, आशीष, राजू आदि थे। वहीं श्रम भवन के बाहर महिंद्रा एंड महिंद्रा लालपुर के श्रमिकों का धरना 17वें दिन और अनशन दसवें दिन भी जारी रहा। जबकि महिंद्रा सीआईई के श्रमिकों का धरना तीसवें दिन और अनशन नौंवे दिन भी जारी रहा। श्रमिकों ने कहा शीघ्र मांगें नहीं पूरी की पूरी की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहां पर ललित मोहन, सतीश, कमलेश, दीपक, सुरेश कांडपाल, दीपक, आनंद मिश्रा, विनोद कुमार, राजकुमार, अजय शर्मा, केदार सिंह, मानवेंद्र सिंह, सुमेर सिंह, धर्मेंद्र कुमार आदि थे।