फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Worker's fingers cut off after being hit by press machine

Udham Singh Nagar News: प्रेस मशीन की चपेट में आकर श्रमिक की अंगुलियां कटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Worker's fingers cut off after being hit by press machine
रुद्रपुर। सिडकुल की एक कंपनी में काम करने के दौरान प्रेस मशीन की चपेट में आकर एक श्रमिक की चार अंगुलियांं कट गई। श्रमिक ने सिडकुल चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बरेली के बहेड़ी निवासी दीपेश गंगवार ने बताया कि वह सिडकुल की एक कंपनी के प्रेस शॉप विभाग में काम करता है। 22 जून को वह कंपनी में काम कर रहा था। तभी प्रेस शॉप विभाग के सुपरवाइजर ने उसे नौकरी से निकालने की धमकी देकर प्रेस मशीन के कार्य में लगा दिया। उसने कहा कि उसे मशीन चलाने का अनुभव नहीं था। जैसे ही वह काम करने लगा, प्रेस मशीन की चपेट में आकर उसके दाहिने हाथ की चार अंगुलियां कट गई। उसने पुलिस से सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed