{"_id":"58ea781a4f1c1bf8335b83cd","slug":"workers-against-khatima-fibers-factory-hoon","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटीमा फाइबर्स फैक्ट्री के खिलाफ मजदूरों ने भरी हुंकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटीमा फाइबर्स फैक्ट्री के खिलाफ मजदूरों ने भरी हुंकार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Sun, 09 Apr 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
खटीमा फाइबर्स के मजदूरों ने रविवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर दिहाड़ी बढ़ाने, कारखाने में काम के दौरान घायल होने वाले मजदूरों के इलाज का खर्च व मुआवजा देने की मांग रखी। उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन पर अधिक काम करवाने के बावजूद कम मजदूरी देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
खटीमा फाइबर्स के मजदूरों ने पहले विधायक पुष्कर सिंह धामी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। लेकिन विधायक धामी के कार्यालय न मिलने पर मजदूर महिलाएं व पुरुष तहसील पहुंचे और फाइबर्स फैक्ट्री के खिलाफ प्रदर्शन कर एसडीएम विजय नाथ शुक्ल को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें कारखाने में 12 घंटें तक काम करने के बावजूद सिर्फ 200 से 250 रुपये की दिहाड़ी मिल रही है।
विज्ञापन
किसी मजदूर के घायल होने की स्थिति में उसकी मजदूरी से ही रूपये काटकर उपचार कराया जाता है। मजदूरों ने एसडीएम से 12 घंटे की दिहाड़ी 300 से 350 रुपयक करने व काम के दौरान घायल होने पर फैक्ट्री प्रबंधन से उपचार करवाने और मुआवजा देने की मांग की । एसडीएम शुक्ल ने मजदूरों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन वालों में राजकुमार, हरजीत, अमन, अमर, आकाश, महेश, जिलेदार, प्रेमा मेहता, पुष्पा देेवी, पुष्पा भारती, कमला बिष्ट, लडैती, गोविंदी बसेड़ा, कमला देवी, मंजू, कांती, मीरा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन