फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Worker Felicitation Programme At Jaspur Kashipur

काशीपुर, जसपुर में होगा भाजपा का कार्यकर्ता मिलन समारोह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Worker Felicitation Programme At Jaspur Kashipur
काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी 30 दिसंबर को कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन करेगी। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। नगर अध्यक्ष मोहन बिष्ट ने बताया कि भगत सुबह 11 बजे मंडी विश्रामगृह पहुंचेंगे। वहां से कार्यकर्ताओं के दो पहिया वाहनों के काफिले के साथ टांडा उज्जैन से चैती चौराहा होकर कार्यकर्ता मिलन स्थल के सभागार में पहुंचेंगे। वहां जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकाररियों, कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इससे पहले भगत 29 दिसंबर को जसपुर में भी विधानसभा क्षेत्र के शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ कमेटियों के सदस्यों, मंडल पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से अलग-अलग वार्ता कर फीडबैक लेंगे। भाजपा नगर मंडल महामंत्री डॉ. सुदेश ने बताया कि भगत साढ़े दस बजे विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रायपुर पहुंचेंगे। कार्यकर्ता बाइक एवं कारों की रैली के साथ ढोल नगाड़ों से उनका स्वागत कर नगर के मुख्य बाजार मार्ग होते हुए पंडित पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज के प्रांगण में लाएंगे। जहां वह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed