फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Work to cover Laxmipur Minor from Ramnagar Road begins

Udham Singh Nagar News: लक्ष्मीपुर माइनर को रामनगर रोड से कवर्ड करने का काम शुरू

Wed, 14 May 2025 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 14 May 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Work to cover Laxmipur Minor from Ramnagar Road begins
काशीपुर। नगर के बीच से बहने वाली लक्ष्मीपुर माइनर के कवर होने से शहरवासियों को बारिश के दौरान जलभराव की समस्या निजात मिल जाएगी। ठेकेदार कंपनी अब तक लगभग 650 मीटर नहर को कवर कर चुकी है। कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग ने अब रामनगर रोड से माइनर को कवर करने का कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन


शहर के मध्य से गुजरने वाली लगभग 3.025 किमी लंबी माइनर को कवर करने के लिए भारत सरकार ने 28.45 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी थी। नहर को कवर करने की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग को सौंपी गई है। विभाग ने मार्च 2024 से काम शुरू करा दिया है। माइनर को गिरीताल से मुरादाबाद रोड स्थित कार्बेट होटल तक कवर किया जाना है। कार्यदायी ठेकेदार कंपनी ने गिरीताल से रामनगर रोड स्थित सरकारी अस्पताल के पास नगर को कवर कर दिया। मुरादाबाद रोड पर काॅर्बेट होटल की साइड में नहर के कवर कर दिया है।
विज्ञापन





अभी शहर के अंदरूनी क्षेत्र के हिस्सा रह गया है, जबकि माइनर के दोनों सिरे गिरीताल व मुरादाबाद रोड स्थित कार्बेट होटल के पास लगभग 650 मीटर काम पूरा हो चुका है। अब रामनगर रोड पर सड़क के दूसरी साइड में जिंदल कोठी के पास से माइनर को कवर करने का काम शुरू कराया गया है। मोहल्ला कटोराताल पुलिस चौकी तक माइनर को कवर करने के बाद शहर के अंदरूनी क्षेत्र में नहर को कवर करने का काम शुरू होगा। माइनर को कवर करने के लिए लगभग दो साल का समय लगेगा। नहर को कवर करने का काम लगभग एक साल से चल रहा है।- राजू सिंह, जेई, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed