फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Women's power honored on International Women's Day

Udham Singh Nagar News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ नारी शक्ति का सम्मान

Mon, 09 Mar 2026 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 09 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Women's power honored on International Women's Day
रुद्रपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिलेभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भाईचारा एकता मंच की ओर से आशुतोष विद्या मंदिर खेड़ा में नारी सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि संतोष गौरव व समाजसेवी आरिफ अंसारी ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। वहां मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार, भाजपा नेता राम प्रकाश गुप्ता, गुरविंदर सिंह, रामपाल सिंह, उमेश भारती, काजल गंगवार ,सुमन पंत , शीला चौधरी, रश्मि रघुवंशी आदि थे।
विज्ञापन

इधर, महाराजा अग्रसेन चौक पर भाजपा जिला मंत्री एडवोकेट प्रमोद मित्तल के नेतृत्व में हुए सम्मान समारोह में शहर की समाजसेवी महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्कार भारती के अध्यक्ष कुशल अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, प्रमोद यादव, अशोक नेगी, अंजली नागपाल, अर्चना राय, अरुणा बंसल, अनुराधा जैन आदि थे।
विज्ञापन

इधर, एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस लाइन में स्वास्थ्य शिविर लगाकर महिला पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जिले के सभी पुलिस स्टेशनों में महिलाओं की शिकायतों को सुना गया और समाधान किया गया। महिलाओं को अधिकारों और कानून संबंधी जानकारी दी गई। इधर, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में महिलाओं को सम्मानित किया गया। व्यापार मंडल के जिला मंत्री राजकुमार सिकरी, मनीष अग्रवाल, पवन गाबा पल्ली, अंशुल अग्रवाल, जतिन नागपाल, रितु अग्रवाल, तनु छाबड़ा, आकांक्षा बजाज, गीता देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्रपुर। सारथी संस्थान के कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष डॉ. रत्नेश सिंह ने कानूनी जानकारी दी। वहां समिति के सदस्य उमेश सिंह, गौरव तनेजा, संस्था की संचालिका संध्या सक्सेना, गीतिका तोमर, शिक्षिका विमला टम्टा, राजीव कुमार, राजेश कुमारी आदि थीं।


--
पूर्व विधायक ने किया महिलाओं को सम्मानित
रुद्रपुर। महिला दिवस ट्रांजिट कैंप में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने महिलाओं को सम्मानित किया। ठुकराल ने कहा कि समाज की प्रगति का मार्ग नारी शक्ति के सशक्तीकरण से होकर ही गुजरता है। आज की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। कार्यक्रम में देवकी नेगी, चंपा तिवारी, गायत्री पांडे, समता शर्मा, दीप्ति संधू, हेमा राणा, निर्मला चंद, कविता, सरिता चौधरी और प्रीति धीर को सम्मानित किया गया। संवाद


रुद्रपुर। महिला दिवस पर शहीद भगत सिंह पुस्तकालय में सेंटर फॉर स्ट्रगलिंग ट्रेड यूनियंस ने गोष्ठी की। वक्ताओं ने कहा कि समानता के लिए महिलाएं हर क्षेत्र में संघर्ष कर रही हैं। पूंजीवाद और फासीवादी शक्तियों का गठजोड़ महिला कामगारों के अधिकारों को छीन रहा है। वरिष्ठ वक्ता शिक्षिका प्रीति मौर्य ने घर और समाज में असमानताओं के विविध रूपों पर चर्चा की। प्राध्यापक कमला बिष्ट ने कहा कि जो कानून बराबरी की बात करता है, वह कहीं लागू ही नहीं है। कार्यक्रम में सावित्री देवी, मुकुल, धीरज जोशी, अंजार अहमद, विकल, हरपाल, लोकेश पाठक, अतुल त्रिपाठी ने विचार रखे।

--

महिलाओं, बालिकाओं को लगाया सर्वाइकल कैंसर का टीका

रुद्रपुर। सौभाग्य निर्मलम फाउंडेशन दिल्ली महिला दिवस पर नगर के इंटरआर्क सौभाग्य निर्मलम फाउंडेशन परिसर में टीकाकरण शिविर का आयोजन कर 120 महिलाओं, बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर का टीका लगाया। चिकित्सकीय परामर्श दिया। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. परिधि, डॉ. प्रियंका, डॉ. पलक, डॉ. नेहा, डॉ. ऐश्वर्या, डाॅ. सुखविंदर, फाउंडेशन की ट्रस्टी शांता देवी, डॉ. कमला देवी, मनोज कुमार रोहिला आदि थे। इधर, सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज में एनएसएस शिविर आयोजित किया गया। वहां कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अलंकृता सिंह, डॉ. आरती शर्मा, डॉ. शलभ गुप्ता, डॉ. विकास हसन खान ने महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता पर बल दिया। कैलाश चौधरी, रोहित, सरिता बिष्ट, मानसी, निकिता कोरी, साक्षी नेगी, गरिमा, तरनजीत कौर आदि थे।
--
महिला दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

रुद्रपुर। महिला दिवस पर जिला क्रीड़ा कार्यालय की ओर से महिलाओं के लिए विभिन्न खेल व मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला खेल अधिकारी जानकी कार्की ने किया। इस दौरान एथलेटिक्स में 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड़ और बास्केटबाल मैच खेला गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। वहां हॉकी कोच मोहित रावत, एथलेटिक्स कोच हरीश राम, ममता बोरा, बास्केटबाल कोच सुधा जोशी, फेंसिंग कोच स्मिता नेगी, वॉलीबाल कोच गुरतेज सिंह कुनूर आदि थे। इधर, महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, दृष्टिकोण संस्था की अध्यक्ष मीना शर्मा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में एक गरीब महिला को सिलाई मशीन दी गई। कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी और नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे को सम्मानित किया गया। वहां सरोज रानी, उमा सरकार, पूर्व पार्षद मालती मौर्य, सोनू शर्मा, सुनीता सैनी, नेहा राय, कांति प्रजापति, बेबी सिकदर आदि थीं। संवाद
--
महिला कामगारों को मिले पर्याप्त मेहनताना

रुद्रपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रगतिशील महिला एकता केंद्र, प्रगतिशील भोजन माता संगठन और इंकलाबी मजदूर केंद्र ने संयुक्त रूप से सभा कर महिलाओं को पर्याप्त अधिकार और अवसर देने की मांग की।
नगर के गांधी पार्क में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि महिला कामगारों को पर्याप्त मेहनताना तक नहीं दिया जाता है। प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की रविंदर कौर ने महिला दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 8 मार्च 1908 को अमेरिका के न्यूयार्क शहर में काम के घंटे कम करने वेतन बढ़ाने और वोट देने का अधिकार दिये जाने की मांग को लेकर हजारों महिला मजदूरों ने प्रदर्शन किया था। इसी से प्रेरणा लेकर 1910 में डेनमार्क के कोपेनहेगन शहर में समाजवादी महिलाओं के अंतराष्ट्रीय सम्मेलन में हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय मजदूर महिला दिवस मनाने का एलान किया था।
प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की वंदना देवी ने कहा कि आज का दिन मजदूर, मेहनतकश महिलाओं को अपने पूर्वजों के संघर्ष को याद करते हुए आगे के लिए संघर्ष करने का संकल्प लेने का दिन है। वक्ताओं ने श्रम कानूनों को समाप्त कर चार लेबर कोड बनाने की निंदा की। कहा कि महिला कामगारों को पर्याप्त मेहनताना मिलना चाहिए। सभा में मीना देवी, हीराकली, प्रगतिशील भोजन माता संगठन की तुलसी देवी, कमलेश यादव, धनवंती देवी, सुमित्रा देवी, सुनीता देवी, दिनेश चंद्र आदि थे। संवाद

फोटो 03पी-रुद्रपुर के गांधी पार्क में सभा के दौरान नारे लगातीं महिलाएं। संवाद
--
कहीं निकली जनजागरण रैली, तो कहीं हुआ सम्मान

दिनेशपुर/किच्छा। जिले के ग्रामीण अंचलों में भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कहीं महिलाओं ने जनजागरण रैली निकाली, तो कहीं महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में दिनेशपुर में आदिवासी बुक्सा जनजाति बहुल गांव खटोला में एक्शन एड एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य दीपा देवी ने की। संगठन की संयोजिका हीरा जंगपांगी ने कहा कि महिलाओं पर बढ़ता अपराध चिंता का विषय है। सरकारों को इसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। बाद में महिलाओं ने गांव में रैली निकाल कर जनजागरण किया। वहां लीलावती देवी, कमला देवी, ललिता देवी, शालिनी, अनिमा, शिवानी, रामवती, पूजा देवी आदि थीं।
वहीं किच्छा में भाजपा के संजीव कुमार सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। सिंह ने चिकित्सक डाॅ. इंदिरा राजेश, डाॅ. मृदुला किशोर, यूपीएससी में चयनित शांभवी तिवारी, लिटिल एंजिल विद्यालय की प्रबंधक जया रोल्स्टन समेत कई महिलाओं को सम्मानित किया। वहां मनोज गुप्ता, कमलेश कुमार दूबे, नवीन कुमार सिंह, अमित कुमार आदि थे। संवाद

फोटो 12-दिनेशपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जनजागरण रैली निकालती महिलाएं। स्रोत : आयोजक
--
कोतवाली में महिला दिवस पर 15 शिकायतों का किया निस्तारण

काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस काशीपुर कोतवाली में महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान को प्राथमिकता देते हुए महिला शिकायतों के निस्तारण की विशेष पहल की गई। इस दौरान रविवार को कोतवाली में प्राप्त महिला संबंधी शिकायतों को एएसपी स्वप्न किशोर सिंह ने स्वयं सुना। एसपी ने मौके पर ही 15 शिकायतों का निस्तारण किया जबकि दो मामलों में अभियोग पंजीकृत करने के निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना तथा उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति पुलिस की संवेदनशीलता को प्रदर्शित करना है। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने चयनित शिकायतों की समीक्षा करते हुए पीड़ित महिलाओं से संवाद स्थापित किया। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई। पुलिस ने सभी महिलाओं से अपील की कि यदि उनके साथ किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या अपराध की घटना होती है तो वह बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें।
उन्होंने कहा कि महिला हेल्प डेस्क, हेल्पलाइन नंबर 112/1090 और नजदीकी थाने के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। वहां कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी, एसएसआई नवीन बुधानी आदि थे। इसके अलावा आईटीआई कोतवाली में आठ शिकायतों का निस्तारण किया गया। संवाद
--
राष्ट्रीय सेवा मंच ने महिलाओं को किया सम्मानित

समाज, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से जुड़ी 21 महिला समेत 250 निर्धनों को सम्मानित किया
जसपुर। राष्ट्रीय सेवा मंच ने महिलाओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान समाज, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से जुड़ी 21 महिलाओं समेत 250 निर्धन महिलाओं को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। रविवार को आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डाॅ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, खड़क सिंह चौहान, नगर पंचायत महुआडाबरा अध्यक्ष गायत्री देवी, डाॅ. एमपी सिंह, गौरव राजन अग्रवाल व ममता अग्रवाल ने किया। इस दौरान अतिथियों ने महिला सशक्तिकरण और उनके अधिकारों पर चर्चा की। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस आदि सामाजिक क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं की मेहनत और उनके योगदान को सराहा। सेवा मंच के पदाधिकारियों ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। संचालन यशपाल शर्मा एवं विशाल कश्यप ने किया। वहां अध्यक्ष निकेश अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, प्रेम सिंह सहोता आदि थे। संवाद

08 केएसपी 06 पी.....जसपुर में महिलाओं को सम्मानित करते अतिथि। संवाद
--
महिला दिवस पर 16 सेवकों ने किया रक्तदान

बाजपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 16 सेवकों ने रक्तदान किया। रविवार को चकरपुर रोड स्थित सेवा चैरिटेबल ब्लड बैंक में आध्यात्मिक चेतना संस्थान में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सुखमन कौर, कुसुम सैनी, राखी जौहरी ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में अर्जुन जौहरी, राज किशोर, दिव्या गोयल, दीपक शर्मा, स्वप्निल वर्मा, मदन मोहन पंत सहित 16 सेवकों ने रक्तदान किया। डॉ. एस दीक्षित ने सभी रक्तदान दाताओं को सम्मानित किया। वहां अर्चना शर्मा, रीना, नीलम राठी, शालिनी, निशा शर्मा, नमिता, निष्ठा, सुनीता आदि थे। संवाद


--
खटीमा में महिलाओं को किया सम्मानित

खटीमा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर पालिका सभागार में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व नगर पालिका की महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और समाज में उनके योगदान पर विचार व्यक्त किए। पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने कहा यह दिन महिलाओं के संघर्षों को याद करने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का एक अवसर है। वहां अधिशासी अधिकारी प्रियंका, भाजपा नेत्री नीलू गुप्ता आदि थीं। संवाद
फोटो-08 केटीएम 03पी- नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। स्रोत : पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed