फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Women's death in suspicious circumstances, accusation of murder

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, हत्या का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Women's death in suspicious circumstances, accusation of murder
बाजपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति समेत अन्य पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। मृतका के भाई ने पुलिस को तहरीर सौंपकर जांच की मांग की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

बीते सोमवार की शाम को गांव बन्नाखेड़ा सानी निवासी जीनत पत्नी आरिफ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पति सहित अन्य ससुरालियों ने बताया कि जीनत ने फांसी लगाकर जान दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। मंगलवार को पहुंचे मृतका के भाई रियासत, बहन जुबेदा, शबीना, नसीमा, वसीम जहां सहित अन्य परिजनों ने मृतका के पति आरिफ और उसकी दूसरी पत्नी पर जीनत को मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर कोतवाल एनबी भट्ट, सीओ एमसी बिन्जौला से मुलाकात कर मृतका के पति आरिफ और उसकी दूसरी पत्नी के खिलाफ तहरीर सौंपी। बहन जुबैदा ने बताया कि कुछ दिन पहले जीनत मायके गई थी। वहां उसने पति और उसकी दूसरी पत्नी पर प्रताड़ित करने की बात कही थी। मृतका के भाई रियासत निवासी गांव सीलपुर ढकिया मुरादाबाद ने बताया कि मोबाइल पर बातचीत के दौरान भी जीनत ने पति और अन्य मारपीट करने एवं जाने से मारने की धमकी देने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने मृतका के पति आरिफ को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया है। एएसपी चंद ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा। समाचार लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं किया गया था।

×××××××××××××
बच्चा बोला, पापा ने अम्मी को बेल्ट से मारा था
बाजपुर। मृतका के पांच वर्षीय पुत्र समर ने पुलिस को बताया कि उसके पापा आरिफ ने अम्मी (जीनत) को बेल्ट से मारा था। घटना के बाद से बालक सहमा हुआ है। पुलिस बच्चे से घटना के बारे में जानने के लिए पूछताछ कर रही है। इधर, मृतका के भाई रियासत ने बताया कि आरिफ ड्राइवरी का काम करता था। उससे दूर की रिश्तेदारी भी थी। आरिफ और जीनत में मेलजोल होने के बाद छह साल पहले दोनों की शादी कर दी गई, जबकि आरिफ पहले ही शादीशुदा था। जीनत और उसकी पहली पत्नी एक ही घर में अलग अलग रहती थीं। उन्होंने आरिफ और उसकी पहली पत्नी पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed