फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Women's Alcohol destroyed furnaces

महिलाओं ने नष्ट की शराब भट्टियां

Sat, 31 Oct 2015 12:09 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, खटीमा।
ब्यूूराे, अमर उजाला, खटीमा। Updated Sat, 31 Oct 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

खटीमा। महिला समाख्या सवेरा संघ मेलाघाट की महिलाओं ने अवैध शराब के विरुद्घ अभियान चलाया। महिलाओं ने पहले गांव में जुुलूस निकालकर अवैध शराब की बिक्री बंद कराने की मांग की। बाद में महिलाएं उस जगह पहुंची जहां शराब बनायी जा रही थी। यहां पहुंचने पर महिलाओं ने आबकारी और पुलिस को फोन किया। महिलाओं ने पुलिस के साथ मिलकर लाहन, शराब की भट्टियां नष्ट की।


जिला संदर्भ व्यक्ति पुष्पा कांडपाल ने बताया कि मेलाघाट गांव के आसपास के इलाकों में शराब माफियाओं का कहर है। अवैध शराब के चलन से सबसे अधिक महिलाएं प्रभावित हो रही हैं। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को रैली निकाली गयी। इसके बाद महिलाएं शराब बनायी जाने वाली जगह पहुंची। इस दौरान शराब माफिया वहां से फरार हो गए। महिलाओं और पुलिस ने वहां रखा समान नष्ट कर दिया। महिलाओं ने कहा कि वह शराब की बिक्री नहीं होने देंगे। इस अवसर पर राजबाला, द्रोपती देवी, श्रीमंती, संगीता, द्रोपती, सुमित्रा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed