{"_id":"66b921aaf2fa0a9f17086e93","slug":"women-of-the-group-will-set-up-stalls-on-independence-day-and-rakshabandhan-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-113606-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन पर स्टॉल लगाएंगीं समूह की महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन पर स्टॉल लगाएंगीं समूह की महिलाएं
Mon, 12 Aug 2024 02:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री सशक्त बहना योजना के तहत अगस्त में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए आमदनी का एक विशेष अवसर है। 15 अगस्त और रक्षाबंधन पर्व पर समूह की महिलाएं कलक्ट्रेट, विकास भवन, खंड विकास कार्यालय आदि सार्वजनिक जगहों पर स्टॉल लगाकर तिरंगा और राखी बेचेंगी।
स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन को समूह की महिलाओं ने अवसर के रूप में लिया है। इसके तहत समूह की महिलाएं राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा और राखी निर्माण में जुटी हैं। इसके लिए प्रशासन की तरफ से उन्हें मुख्यमंत्री सशक्त बहना योजना के तहत स्टॉल लगाने की सुविधा मुहैया कराई जाएगी, जिससे वे अपने उत्पाद बेच सकें।
इसके लिए सरकारी कार्यालयों के अलावा बाजारों में भी अच्छी भीड़भाड़ वाली जगह उपलब्ध कराई जाएंगी। योजना का मकसद है कि महिलाओं के स्व उत्पाद को बाजार मिले। आजादी के पर्व पर हर घर तिरंगा फहराने पर समूह को उम्मीद है कि उन्हें अच्छी कमाई हो जाएगी।
विज्ञापन
सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि अपने ब्लॉक क्षेत्र के ऐसे स्थलों को चिह्नित कर लें, जहां अच्छी भीड़भाड़ होती हो। इन जगहों पर स्टॉल लगाने की पूरी व्यवस्था मुहैया कराएं। ताकि यह उत्सव समूह की महिलाओं के लिए सार्थक सिद्ध हो। -मनीष कुमार, सीडीओ।
भाइयों तक सुरक्षित पहुंचेगा बहनों का प्यार
काशीपुर। रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी भेजने के लिए मुख्य डाकघर में महिलाओं की भीड़ जुट रही है। इस बार डाकघर में राखी के लिए प्लास्टिक कोटेड लिफाफे उपलब्ध हैं। इन लिफाफों की खासियत है कि ये न तो गीले होंगे और न ही फटेंगे।
राखी भेजने के लिए जुट रही भीड़ को देखते हुए स्पीड पोस्ट व रजिस्ट्री के दो काउंटर खोले गए हैं। जगह कम होने के कारण पोस्टमास्टर के कार्यालय में ही डाक टिकट और लिफाफे बेचे जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार प्लास्टिक कोटेड एक लिफाफे की कीमत 10 रुपये है। अब तक करीब सात सौ लिफाफे बेचे जा चुके हैं।
डाकघर में 25 रुपये में मिल रहा तिरंगा
काशीपुर। मुख्य डाकघर में गंगाजल और राम जन्मभूमि के डाक टिकट के अलावा तिरंगा भी उपलब्ध है। इसके लिए हल्द्वानी से करीब डेढ़ सौ तिरंगे पहुंचे हैं। यह मात्र 25 रुपये में बिक रहा है। इस बार पांच सौ से अधिक तिरंगा बेचने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य डाकघर के पोस्ट मास्टर रमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि छह अगस्त से अभी तक बीस से अधिक तिरंगे बिक चुके हैं।
रक्षाबंधन पर बहने करेंगी रोडवेज बसों में मुफ्त सफर
काशीपुर। परिवहन विभाग की ओर से इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क यात्रा कराई जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन पर बहनों को यह सौगात दी है। उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) सीपी कपूर ने आदेश जारी किए हैं। आदेश में साफ कहा गया है कि रक्षाबंधन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर एवं उत्तराखंड से उत्तराखंड जाने में यदि उत्तर प्रदेश का भू-भाग भी पड़ता है, तो उस पर भी निगम द्वारा संचालित साधारण बसों के किराये में शत-प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। काशीपुर रोडवेज डिपो के एआरएम अनिल सैनी का कहना है कि यात्री अधिक होने की दशा में अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी।