{"_id":"582df4514f1c1b5936900791","slug":"women-jewelery-and-cash-looted-trick","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को झांसा देकर जेवर और नगदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को झांसा देकर जेवर और नगदी लूटी
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
Updated Thu, 17 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बच्चों के कपड़ों और अन्य घरेलू सामान की खरीददारी करने बाजार आई महिला को ठगों ने डाक्टर का पता पूछकर झांसा देते हुए उसके जेवर और नकदी साफ कर दी। पीड़ित महिला ने जब घटना स्थल के पास मौजूद पुलिस कर्मियों को मामले से अवगत कराया तो उन्होंने ने भी महिला की बात को गंभीरता से न लेते हुए उन्हें टाल दिया। बाजार चौकी पुलिस ने भी महिला बात को गंभीरता से नहीं लिया।
बाजार चौकी पहुंची ग्राम मलसा लालपुर निवासी मंजीत कौर पत्नी हरपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उसके बच्चों के स्कूल में वार्षिकोत्सव होना था, जिसके लिए वह दोपहर करीब बजे बाजार पहुंची। उसने बाजार से बच्चों की ड्रेस के साथ ही घर का अन्य सामान खरीदा। इसके बाद जब वह घर की ओर जाने लगी तो गांधी पार्क के समीप पीछे से आ रहे दो युवकों ने खुद को हरिद्वार का बताते हुए उससे आसपास में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर का पता पूछा। उन्होंने उसे झांसा देकर उसके हाथ में पहने सोने के कड़े, कान के कुंडल बच्चों के कपड़े और मोबाइल गायब थे।
मंजीत के अनुसार उसने पास ही में ड्यूटी कर रही महिला पुलिस कर्मियों को मामले से अवगत कराया तो उन्होंने उसे टाल दिया। दुकानदारों ने महिला को टैंपो में बैठाकर बाजार चौकी भेज दिया। बाजार चौकी में पुलिस कर्मियों ने पहले तहरीर लाने की बात कहकर उसे टरका दिया। घर पहुंचकर परिजनों को जब मंजीत ने मामले की जानकारी दी तो परिजन गांव के कुछ और लोगों के साथ देर शाम बाजार चौकी पहुंचे और पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्यवाही की मांग की। पूछने प चौकी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह से परिजनों ने फोन पर बात की तो उनका कहना था कि वह शहर से बाहर गये हैं आने के बाद मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन
। बाजार क्षेत्र में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुस्त है। यहां लोगों के साथ झपटमारी, ठगी की बात आम हो गई है। पुलिस लोगों को कार्यवाही करने की बात कहकर टरका देती है। बुधवार को भी गांधी पार्क के पास स्थित एक बर्तन की दुकान से दिन दहाड़े एक युवक गैस का चूल्हा चोरी कर भाग गया। पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर सकी। गुरुवार को ठगों ने महिला को झांसा देकर उससे नकदी और जेवरात साफ कर लिए। पुलिस कार्यवाही करने की बजाय महिला को टरकाकर अपनी नाकामी छुपाती रही। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा का कहना है कि बाजार में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों से व्यापारियों में गहरा आक्रोश है।