फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Women doctors will no longer do night duty in the hospital

अस्पताल में अब रात की ड्यूटी नहीं करेंगी महिला डॉक्टर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Women doctors will no longer do night duty in the hospital
डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी, सीएमओ। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
जसपुर। सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टरों की रात्रि ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक को आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनीता चुफाल रतूड़ी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक को पत्र भेजकर महिला डॉक्टरों की रात्रि ड्यूटी न लगाने को कहा है। कहा है कि अस्पताल में तैनात महिला चिकित्सकों ने उन्हें अवगत कराया कि चिकित्सा अधीक्षक द्वारा उनसे रात्रि में ड्यूटी कराई जा रही है जबकि रात्रि ड्यूटी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए गार्ड एवं पीआरडी के जवान की व्यवस्था नहीं है। इधर, सीएमओ ने सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था करने के बजाय महिला डॉक्टरों से रात्रि डयूटी न कराए जाने के आदेश जारी कर दिए। इस आदेश के बाद अस्पताल में अब मात्र तीन चिकित्सकों पर रात्रि डयूटी का जिम्मा रह जाएगा। सरकारी अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक समेत दस चिकित्सक तैनात हैं। जिनमें छह महिला चिकित्सक एवं चार पुरुष चिकित्सक शामिल हैं।
विज्ञापन

उधर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके शर्मा ने बताया कि सीएमओ कार्यालय से प्राप्त आदेशों का पालन कराया जाएगा। महिला चिकित्सक की रात्रि डयूटी हटाने के बाद उनके पास तीन पुरुष चिकित्सक ही बचेंगे जिनसे रात्रि ड्यूटी एवं ओपीडी डयूटी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था होने तक रात्रि ड्यूटी से हटाया गया है। यह कोई स्थायी आदेश नहीं है। सुरक्षा कर्मियों के लिए उच्चाधिकारियों से मांग की गई है। व्यवस्था होने पर महिला चिकित्सक पहले की भांति रात्रि ड्यूटी करेंगी।
-सुनीता चुफाल रतूड़ी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी यूएसनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed