फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Women demonstrated demanding reservation in rudrapur

Rudrapur: आरक्षण की मांग को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन, कलक्ट्रेट में निकाला जुलूस; राज्यपाल को ज्ञापन भेजा

Fri, 04 Apr 2025 05:11 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 04 Apr 2025 05:11 PM IST
सार

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Women demonstrated demanding reservation in rudrapur
महिलाओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाओं पर चिंता जताते हुए लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की और एडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।

विज्ञापन

शुक्रवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में नारे लिखी तख्तियों के साथ कलक्ट्रेट परिसर में जुलूस निकाला और डीएम कार्यालय के पास भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने डेढ़ साल पहले संसद में 33 फीसदी महिला आरक्षण बिल पास किया था लेकिन दुर्भाग्य से आज भी पूरे देश में आरक्षण को लागू नहीं किया गया है। इससे महिलाएं अपने आप को ठगा महसूस कर रही हैं। कहा कि महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार आंखें मूंदे हुई है।

विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष मोनिका ढाली ने कहा कि भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन एडीएम अशोक कुमार जोशी को सौंपा। वहां पर प्रदेश उपाध्यक्ष ममता हालदार, पूर्व मेयर प्रत्याशी ममता रानी, सरोज रानी, मंजू जैन, मालती मौर्य, पूनम गुप्ता, ममता शर्मा, अंकिता अधिकारी आदि रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा में 33 फीसदी आरक्षण लागू करने की मांग
काशीपुर में महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में 33 फीसदी आरक्षण शीघ्र लागू करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कमेटी ने शुक्रवार को एसडीएम अभय प्रताप सिंह को सौंपे ज्ञापन में कहा कि भारत सरकार ने संसद में विधानसभा और लोकसभा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का अध्यादेश पास किया था जिसका लाभ विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं को प्राप्त होना है। लंबे समय के बाद भी इस अध्यादेश को लागू नहीं किया गया है। महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूजा सिंह ने मांग की कि अध्यादेश को यथाशीघ्र लागू करवाने का आदेश जारी किया जाए। वहां पर अलका पाल, रोशनी बेगम, रुचिका अरोरा, रंजना गुप्ता, राजरानी बत्रा, लता शर्मा, संगीता यादव, शर्मा परवीन आदि रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed