फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Women danced to Holi songs

Udham Singh Nagar News: होली गीतों पर जमकर झूमीं महिलाएं

Tue, 19 Mar 2024 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 19 Mar 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Women danced to Holi songs
रुद्रपुर के पांच मंदिर में होली गीत गाती महिलाएं। संवाद
रुद्रपुर। अग्रवाल महिला समिति की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान होली गीतों पर महिलाएं जमकर थिरकीं। इधर पांच मंदिर में भी होली महोत्सव का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को एक निजी स्कूल में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ सुरेखा जैन, ऊषा अग्रवाल, शारदा देवी अग्रवाल, डॉ निधि जैन, डॉ सरिका गर्ग, समिति अध्यक्ष सुषमा अग्रवाल ने किया। राजस्थानी सुरीलो टीम ने होली गीतों से समां बांधा। होली गीतों में सराबोर होकर महिलाएं जमकर झूमीं। मुख्य अतिथि सुरेखा जैन ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का त्योहार है। होली महोत्सव के जरिए सौहार्दपूर्ण वातावरण के साथ ही आपसी सामंजस्य स्थापित होता है। वहां महामंत्री प्रभा गर्ग, कोषाध्यक्ष ऊषा श्यामपुरिया, राधा अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, पूजा बंसल, मोनिका बंसल, रचना अरोरा, मंजू अग्रवाल मौजूद रही। इधर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (पांच मंदिर) में स्त्री सत्संग की ओर से होली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान होली गीत गाए गए और महिलाएं गीतों पर झूमी। वहां पर शशि अरोरा, पिंकी ग्रोवर, सुदेश, किरन जग्गा, रचना अरोरा, आरती सचदेवा, संगीता सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed