{"_id":"5d3b4bb18ebc3e6cc60b3ba0","slug":"women-and-youngter-ran-away-kashipur-news-hld3504931166","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान मालिक के पुत्र के साथ फरार हुई विवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान मालिक के पुत्र के साथ फरार हुई विवाहिता
विज्ञापन
काशीपुर। एक महिला अपनी दो साल की बच्ची के साथ अचानक गायब हो गई। महिला के पति ने मकान मालिक के पुत्र पर पत्नी को भगाने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने उक्त युवक का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जिला रामपुर थाना शाहबाद के ग्राम करैथी निवासी एक युवक ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2015 में उसका विवाह पड़ोसी गांव गदमरपट्टी से हुआ था। करीब दो माह पूर्व वह पत्नी व दो साल की बेटी को लेकर रोजगार की तलाश में काशीपुर आया था। यहां वह प्रतापपुर निवासी एक व्यक्ति के मकान में किराये पर रहकर फैक्ट्री में नौकरी करता है। बताया कि बीती 11 जुलाई की शाम वह ड्यूटी कर घर पहुंचा तो पत्नी व बेटी घर से गायब थीं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कहीं पता नहीं चला। आरोप है कि उसी दिन से मकान मालिक का पुत्र भी घर से गायब है। पीड़ित ने बताया कि उसकी गैरहाजिरी में मकान मालिक का पुत्र उसके कमरे में बैठा रहता था। इस मामले में उसने कई बार पत्नी से आपत्ति भी जताई थी।
बताया कि मामले में मकान मालिक से पूछताछ करने पर उन्होंने भी अभद्रता कर घर खाली करने की धमकी दी। प्रतापपुर चौकी प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि विवाहिता पहले अपने मायके गई थी। अगले दिन मकान मालिक का पुत्र भी उसके मायके पहुंचा। वहां से विवाहिता अपने भाई और मकान मालिक के पुत्र के साथ कहीं चली गई। एसआई सिंह ने बताया कि संबंधित व्यक्तियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए गए है। खबर लिखे जाने तक मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी।