फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Woman's head broken, child's hand broken in minor dispute

Udham Singh Nagar News: मामूली विवाद में महिला का सिर फोड़ा, बच्चे का हाथ तोड़ा

Tue, 09 Jan 2024 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 09 Jan 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Woman's head broken, child's hand broken in minor dispute
रुद्रपुर। भूरारानी में बाइक हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने पड़ोसी परिवार पर हमला कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भूरारानी निवासी विकास ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम वह ई-रिक्शा लेकर अपने प्लाट पर पहुंचा जहां पड़ोसियों ने बाइकें खड़ी की थीं। जब उसने बाइक किनारे करने को कहा तो पड़ोसी भड़क गए। आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर उसको घायल कर दिया। बीच बचाव करने आई उसकी मां आशा के सिर पर डंडा मार दिया और सरिया से उसके नौ साल के भांजे के हाथ तोड़ दिया।
विज्ञापन

जब वह परिजनों को अस्पताल ले गया तो आरोपियों ने दूसरे लोगों को बुलाकर उसके घर पर तोड़फोड़ की और उसकी बहन के सोने के जेवर भी गिर गए। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------------------------


युवक को पीटने और धमकाने पर केस दर्ज
केलाखेड़ा। गांव बेरिया दौलत निवासी सुमित गर्ग ने थाने में तहरीर दी। बताया कि सात जनवरी को वह घर के बाहर पुलिस चौकी के पास फोन पर बात कर रहा था। तभी दो युवक आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर उसे पीटा और धमकी देकर फरार हो गए। सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी संजीव अग्रवाल बाजपुर रेलवे स्टेशन के सामने, सौरभ अग्रवाल निवासी मोहल्ला मझरा प्रभु के खिलाफ केस दर्ज कर जांच एसआई देवेंद्र मेहता को सौंपी है। संवाद
------------------------------------------------------



कच्ची शराब के साथ दो तस्कर दबोचे, एक पुलिस से उलझा
रुद्रपुर। बगवाड़ा चौकी पुलिस ने सोमवार की रात बगवाड़ा भट्टे को जाने वाली कच्ची सड़क से लखविंदर सिंह निवासी बगवाड़ा भट्टा को पकड़ा। पुलिस ने उसके कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इधर रंपुरा चौकी पुलिस ने सूचना पर रम्पुरा काली मंदिर के पास कच्ची शराब बेच रहे युवक को पकड़ा। इस दौरान वह पुलिसकर्मियों से उलझ गया और भागने की कोशिश भी की। पुलिस ने दिनेश निवासी कालीमंदिर के पास रंपुरा से 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। संवाद
-----------------------------------------------------------------







तमंचा बेचने का मंसूबा नाकाम, पुलिस ने जेल भेजा
रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र के रंपुरा निवासी एक युवक को गिरा मिला तमंचा बेचने का मंसूबा पालना महंगा पड़ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसको खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
सोमवार की रात एसआई विकास कुमार ने सूचना पर पहाड़गंज में मंदिर के पास बैठे युवक को पकड़ा। उसके पास से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। आकाश निवासी रम्पुरा वार्ड नंबर 24 ने बताया कि उसे तमंचा कहीं गिरा मिला था। वह इसे बेचकर रुपये कमाने के लिए किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed