{"_id":"69afb49e6748aa4039024295","slug":"woman-tied-to-pole-and-beaten-on-suspicion-of-child-theft-in-rudrapur-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: बच्चा चोरी के शक में महिला को खंभे से बांधकर पीटा, पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: बच्चा चोरी के शक में महिला को खंभे से बांधकर पीटा, पुलिस ने की कार्रवाई
Tue, 10 Mar 2026 11:35 AM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:35 AM IST
सार
रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में बच्चा चोरी के शक में लोगों ने एक महिला को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा। पुलिस उसे कोतवाली ले गई, फिर मानसिक रूप से कमजोर मान उसे छोड़ दिया। अब पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में लोगों ने बच्चा चोरी के शक में महिला को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा। पुलिस उसे कोतवाली ले गई, फिर मानसिक रूप से कमजोर मान उसे छोड़ दिया। अब पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में कई महिलाएं और पुरुष एक महिला को बिजली के खंभे से बांधकर पीटते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला को बच्चा चोरी के शक में पीटा गया। जब लोग उसे ट्रांजिट कैंप कोतवाली ले जाने लगे तो वह चकमा देकर भाग गई। कुछ देर बाद लोगों ने खजूर वाली गली में उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे कोतवाली ले गई। कोतवाल मोहन चंद्र पांडेय ने बताया कि महिला मानसिक रूप से कमजोर थी। वह बस यही बता पाई कि पति उसे छोड़ कर भाग गया है। वह पति को ढूंढ रही है। पूछताछ के बाद महिला को छोड़ दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि खंभे से बांध कर पिटाई का वीडियो उनके क्षेत्र का नहीं है।