{"_id":"6abff0222565c9da5e03a8d8","slug":"rahul-and-anshveer-secure-first-place-in-the-science-and-technology-premier-league-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-147888-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग में राहुल, अंशवीर प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग में राहुल, अंशवीर प्रथम
Fri, 02 Oct 2026 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। द्वितीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग का लालपुर के भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल में समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिले के सातों विकासखंडों के विद्यालयों से चयनित जूनियर एवं सीनियर वर्ग के 42 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें लिखित परीक्षा, विजुअल, वीडियो, स्पीच, रैपिड फायर और बजर राउंड आयोजित किए गए। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में नानकमत्ता के राहुल पोखरिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय के जतिन सिंह पल्याल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बाजपुर के अंकित खन्ना तृतीय स्थान पर रहे। वहीं जूनियर वर्ग में भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल के अंशवीर सिंह राजपूत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बाजपुर की भगतप्रीत कौर द्वितीय व खटीमा के हिमांशु मेहता और अनुज चंद ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन