फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The title clash will take place between the Kolkata and Tanakpur teams.

Udham Singh Nagar News: कोलकाता और टनकपुर के टीमों में होगा खिताबी मुकाबला

Fri, 02 Oct 2026 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 02 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
The title clash will take place between the Kolkata and Tanakpur teams.
शक्तिफार्म। टैगोर नगर में टैगोर ट्रॉफी फुटबाल टूर्नामेंट जारी रहा। शुक्रवार को प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया। मुकाबले में टनकपुर की टीम ने रुद्रपुर पुलिस लाइन को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। टनकपुर के हर्ष को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

मैच का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल, सभासद देवाशीष पोद्दार, रमेश राय, विक्रम भंडारी, गोविंद पोखरिया और अशोक मंडल ने किया।
मुकाबले की शुरूआत से ही दोनों टीमों ने आक्राम खेल दिखाने का प्रयास किया। पहले हाफ के 18वें मिनट में टनकपुर के करन ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 30वें मिनट में हर्ष ने रुद्रपुर के चार खिलाड़ियों को छकाते हुए गोल दागकर टनकपुर की बढ़त को दोगुना कर दिया। दूसरे हाफ के पहले ही मिनट में टनकपुर के चेतन ने एक और गोल दागकर लीड को 3-0 कर दिया। रुद्रपुर की ओर से एकमात्र गोल शेर सिंह बोरा ने पेनाल्टी किक से किया। अंत तक टीम प्रयास करने के बावजूद दूसरा गोल नहीं कर सकी। रविवार को टनकपुर और कोलकाता के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। मैच में अखिलेश मंडल रैफरी, अमित वैद्य और राहुल सहायक रैफरी, जयंत मंडल, सव्यसाची हालदार, सुनील सरकार, रवि मजूमदार उद्घोषक, सुजीत विश्वास और दीपेन सेन स्कोरर, उत्तम मल्लिक और नारायण विश्वास गोल जज रहे। वहां सुनील विश्वास, किशोर राय, सुजीत सरकार, सुबल विश्वास, बाबूलाल विश्वास, रिपुसूदन मंडल, बाबूराम हालदार, राम विश्वास, प्रशांत मंडल आदि थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed