फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Woman thrown out of in-laws' home for failing to provide a car and ten lakh rupees.

Udham Singh Nagar News: कार और दस लाख नहीं मिले महिला को ससुराल से निकाला

Fri, 10 Jul 2026 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 10 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Woman thrown out of in-laws' home for failing to provide a car and ten lakh rupees.
काशीपुर। एक महिला ने अपने पति और ससुरालियों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न और पीटने का आरोप लगाया। कोतवाली क्षेत्र के पंजाबी सराय निवासी पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह आठ अप्रैल 2025 को हल्द्वानी निवासी मोहम्मद दानिश अंसारी के साथ हुआ था। निकाह में मायके वालों ने लगभग 15 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के तीन महीने बाद से ही पति दानिश, ससुर मोहम्मद अखलाक और सास रईसा बेगम दहेज में कार और दस लाख रुपये की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। 13 जुलाई 2025 को ससुराल वालों ने मारपीट की और घर से निकाल दिया। इसके बाद वह मायके आ गई। बाद में समझौते हो गया था, लेकिन 15 अगस्त 2025 की रात को पति और सास गंभीर हालत में काशीपुर छोड़कर भाग गए। तब वह चार महीने की गर्भवती थीं। इसके बाद से वह मायके में रह रही हैं। कहा कि ससुराल वाले अब भी दहेज की मांग पर अड़े हैं। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed