{"_id":"5d238a4e8ebc3e6cd2580a9c","slug":"woman-sent-to-vote-for-child-disorder-bazpur-news-hld3481565108","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को लेकर वोट करने पहुंची महिला को भगाया, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे को लेकर वोट करने पहुंची महिला को भगाया, हंगामा
विज्ञापन
बाजपुर शुगर मिल बूथ पर पुलिस कर्मी से बहस करते कार्यकर्ता।
- फोटो : BAZPUR
बाजपुर। नगर पालिका चुनाव में सोमवार को शुगर मिल इंटर कालेज बूथ पर एक महिला बच्चे को गोद में लेकर मतदान करने के लिए पहुंची।
इस पर एक सिपाही ने महिला को भगा दिया, जिस पर हंगामा हो गया और लोगों की भीड़ जुट गई। खबर मिलते ही भाजपा और कांग्रेस के एजेंट में आ धमके। मामला बढ़ता देख पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया। उसके बाद महिला अन्य महिलाओं के साथ वोट डालने कतार में लगी। तब जाकर महिला ने वोट डाला।
प्रत्याशी के पक्ष में वोट डलवाने का आरोप
बाजपुर। वार्ड नंबर आठ निवासी उमा देवी ने सीओ से शिकायत कर आरोप लगाया कि बाजपुर इंटर कॉलेज में वोट डालते समय एक कर्मचारी ने एक प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने को कहा। वहीं सीओ एमसी बिंजौला ने आरोप को निराधार बताया है।