फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Woman passenger's mobile phone snatched at Bajpur station, accused arrested

Udham Singh Nagar News: बाजपुर स्टेशन पर महिला यात्री का मोबाइल छीन, आरोपी को दबोचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Woman passenger's mobile phone snatched at Bajpur station, accused arrested
बाजपुर। रेलवे स्टेशन पर महिला से मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश को राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने पकड़ लिया। आरोपी को जीआरपी अपने साथ काशीपुर ले गई।
विज्ञापन


बीते शनिवार को लालकुआं से काशीपुर जा रही ट्रेन बाजपुर स्टेशन पर रुकी। इसी दौरान धारचूला निवासी बसंती देवी मोबाइल पर बात कर रही थीं। तभी एक युवक उसका मोबाइल छीनकर भाग गया। पीछा करने दौड़ी बसंती देवी स्टेशन पर गिरकर घायल हो गई थीं।
ट्रेन में हुई इस वारदात के बाद सोमवार को काशीपुर रेलवे स्टेशन जीआरपी चौकी इंचार्ज एसआई तरन्नुम सईद भी लालकुआं से काशीपुर जाने वाली ट्रेन में थीं। इसी दौरान एक युवक ने फोन पर बात कर रही महिला यात्री का मोबाइल छीन लिया और भागने लगा। इस पर जीआरपी और लोगों ने पीछा कर आरोपी महबूब अली निवासी मसीत गदरपुर को दबोच लिया। उससे मोबाइल बरामद हो गया।
विज्ञापन

एसआई तरन्नुम सईद ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को देकर कहा कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। नागरिकों ने बाजपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed