फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Woman made obscene video of man in Sitarganj

Sitarganj: महिला ने युवक का बनाया अश्लील वीडियो, मांगे पांच लाख रुपये, बदनाम करने की दी धमकी, केस दर्ज

Thu, 02 Nov 2023 02:36 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 02 Nov 2023 02:36 PM IST
सार

सितारगंज में महिला ने अपने साथियों की मदद से एक युवक को झांसे में लेकर अश्लील वीडियो बना ली। बदनाम करने की धमकी देते हुए युवक से 35 हजार रुपये ऐंठकर पांच लाख रुपये की मांग की। युवक के पिता की तहरीर पर रिपार्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Woman made obscene video of man in Sitarganj
अश्लील वीडियो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरिया निवासी महिला ने अपने साथियों की मदद से किच्छा निवासी युवक को झांसे में लेकर अश्लील वीडियो बना ली। बदनाम करने की धमकी देते हुए युवक से 35 हजार रुपये ऐंठकर पांच लाख रुपये की मांग की। युवक के पिता की तहरीर पर रिपार्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


किच्छा निवासी व्यक्ति ने बताया कि मंगलवार को उसका बेटा घर से स्कूटी लेकर गया था। दोपहर करीब 2:30 बजे उनसे फोन कर एक्सीडेंट होने की जानकारी दी। कहा कि हादसे में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। समझौते के एवज में पांच लाख रुपये की व्यवस्था की जाए। उनके मोबाइल पर एकाउंट नंबर और लोकेशन भेजी गई। 
विज्ञापन


लोकेशन सितारगंज के निकट होने से युवक के पिता ने सितारगंज कोतवाली पहुंच पुलिस को घटना की जानकारी दी। लोकेशन के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख युवक को मौके पर ही छोड़ पांच लोग फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने बताया कि अमरिया निवासी परिचित महिला उसे लेकर सिसौना पहुंची। युवक को झांसे में लेकर एक अन्य महिला के साथ अश्लील वीडियो बना ली। इसी दौरान उसके तीन अन्य साथियों ने वहां आकर खूब डराया धमकाया। उन्होंने युवक के पास मौजूद 35,000 रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed