{"_id":"6568e39d4277964f4f0fa304","slug":"woman-injured-after-being-hit-by-car-dies-rudrapur-news-c-235-1-ksp1002-5161-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कार की चपेट में आने से घायल महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कार की चपेट में आने से घायल महिला की मौत
Fri, 01 Dec 2023 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित एक होटल के पास खड़ी बाइक को कार ने टक्कर मार दी। घटना को लेकर जमकर हंगामा हुआ। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
बुधवार देर रात करीब 12 बजे दीपक बाइक से अपनी पत्नी पूजा के साथ शादी समारोह में हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित एक होटल में आया था। वापसी के समय वह बाइक खड़ी कर अपनी मां सरवती से बात करने लगा। इस दौरान कालाढूंगी की ओर से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सरवती गंभीर रूप से घायल हो गई। दीपक और पूजा भी चोटिल हुए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सरवती को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। काशीपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान सरवती ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि दीपक के साले प्रदीप की तहरीर पर अज्ञात कार चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया गया है। उसके दूसरे साले सर्वेश ने कार चालक के समर्थकों पर मारपीट कर कार को जबरन ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी है। महिला की मौत हो जाने के बाद मुकदमे में धारा की बढ़ोतरी की जाएगी। दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है। इधर दूसरे पक्ष ने उसे और उसके बेटे के साथ मारपीट कर घायल करने और कार में रखी नकदी निकालने का आरोप लगाया है। संवाद