फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Woman held hostage and stripped naked in kashipur

Kashipur: इस वजह से महिला को बंधक बनाकर किया निर्वस्त्र, पति की तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाई; पांच पर केस

Tue, 02 Jul 2024 11:25 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 02 Jul 2024 11:25 AM IST
सार

काशीपुर में मकान के विवाद में महिला को बंधक बनाकर निर्वस्त्र करने के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Woman held hostage and stripped naked in kashipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

काशीपुर में मकान के विवाद में महिला को बंधक बनाकर निर्वस्त्र करने के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसकी पत्नी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। कई वर्षों से सुरेश प्रजापति, हरिशंकर प्रजापति व प्रगट सिंह से मकान को लेकर विवाद चल रहा है। विवाद निपटारे के लए उसकी पत्नी की एक महिला अधिकारी मधुबाला व उसकी सहयोगी रेखा चौहान ने अपने मुंहबोले भाई को घर पर विवाद सुलझाने के लिए भेजा। जिससे उसकी पत्नी मानसिक अवसाद में आ गई।

विज्ञापन


ये पढ़ें- CRIME: साथी की हत्या कर उसके शव को अपने नाम से कराया था पंचनामा, दस साल पहले मरे आरोपी को जिंदा पकड़ लाई पुलिस

विज्ञापन

17 अगस्त 2023 की सुबह उसकी पत्नी को आरोपी मधुबाला ने विभागीय कार्य करने के लिए उसे अपने घर बुलाया। जहां पहले से ही सुरेश प्रजापति, हरिशंकर प्रजापति व प्रगट सिंह मौजूद थे। आरोप है कि उन्होंने घर में घुसते ही उसकी पत्नी को बंधक बनाकर निर्वस्त्र कर अश्लील वीडियो बनाकर छेड़खानी की। तभी से उक्त लोग ब्लैकमेल कर मानसिक प्रताड़ित कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त लोगों ने 23 सितंबर को उसके बेटे का अपहरण कर उसे लहूलुहान कर दिया था। पुलिस में शिकायत करने पर कोई कार्रवाई न होने पर उसने न्यायालय की शरण ली। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed