फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   woman has accused her in-laws of assault in rudrapur

Udham Singh Nagar News: पहले दहेज के लिए घर से निकाला...फिर मायके में पीटा, महिला ने ससुरालियों पर लगाया आरोप

Tue, 31 Dec 2024 04:59 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 31 Dec 2024 04:59 PM IST
सार

एक महिला ने ससुरालियों पर दहेज में कार और जेवर नहीं मिलने पर घर से निकालने के बाद मायके में आकर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति सहित तीन ससुरालियों पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
woman has accused her in-laws of assault in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर में एक महिला ने ससुरालियों पर दहेज में कार और जेवर नहीं मिलने पर घर से निकालने के बाद मायके में आकर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति सहित तीन ससुरालियों पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

वार्ड नंबर एक फुलसुंगी निवासी मनप्रीत कौर ने ट्रांजिट कैंप थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 17 अक्तूबर 2020 को गुरविन्दर सिंह निवासी ग्राम रतनपुरा गदरपुर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के चार महीने के बाद पति, ससुर मंजीत सिंह, सास गुरमीत कौर ने कम दहेज लाने का ताना देते हुए उसका उत्पीड़न करने लगे। उस पर पति का काम शुरू कराने के लिए मायके से सात लाख रुपये लाने का दबाव बनाया गया।

विज्ञापन

जब उत्पीड़न काफी बढ़ गया तो उसके पिता गुरदीप सिंह ने पति को चक्की व तेल प्लांट के लिए सात लाख रुपये दिए थे। इसके बाद ससुरालियाें ने दहेज में कार, सोने के आभूषण और रुपये की मांग की। आरोप है कि 21 अक्तूबर 2023 की शाम सास ने दो माह की गर्भवती होने के बावजूद उसे घर से निकाल दिया। पति और ससुर ने उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने बिना दहेज लाए घर में घुसने नहीं देने की बात कही थी। इस पर उसके पिता गुरदीप सिंह, मानव कक्कड़, राजेन्द्र कुमार, सुखविन्दर सिंह ससुराल आए। आरोप है कि ससुरालियों ने पिता और अन्य लोगों के साथ गालीगलौज की और घर से निकाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात मई को उसने बेटे को जन्म दिया। सूचना पर उसके ससुराली अस्पताल आए और फोटो खिंचवाकर घर चले गए। आठ अगस्त की शाम पति, सास और ससुर उसके मायके आए। उन्होंने गालीगलौज की और दहेज नहीं लाने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। उसने ससुरालियों से जान का खतरा जताया है। पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed