फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Woman going to brother house dies after being hit by car in sitarganj

Udham Singh Nagar News: भाई के घर जा रही महिला की कार की टक्कर से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 01 Nov 2024 06:38 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 01 Nov 2024 06:38 PM IST
सार

भाई के घर जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। महिला की मौत से कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Woman going to brother house dies after being hit by car in sitarganj
महिला की सड़क दुर्घटना में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सितारगंज में भाई के घर जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। महिला की मौत से कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

गांव सुरेंद्रनगर निवासी संगीता सरकार (45) पत्नी हरिपद सरकार शुक्रवार को घर से चंद मीटर की दूरी पर स्थित अपने भाई के यहां पैदल जा रही थी। तभी पीछे से आई कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर धान के खेत में घुस गई। लोगों ने मौके पर पहुंचकर कार चालक को पकड़ लिया। घायल संगीता को परिजनों ने निजी वाहन से सितारगंज उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि संगीता सरकार शक्तिफार्म के एक निजी विद्यालय में आया का कार्य करती थी। उनका विवाह पश्चिम बंगाल निवासी हरिपद सरकार से हुआ था लेकिन वह पति और बच्चों के साथ मायके में ही रहती थी। करीब आठ साल पहले पति भी उन्हें छोड़कर कहीं चला गया। उनकी तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि इकलौता बेटा अविवाहित है और मजदूरी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed